नक्सलियो ने युवक को जन अदालत लगा उतारा मौत के घाट और शव पर फेंके बेनर और पर्चे
November 21st, 2023 | Post by :- | 676 Views

टोकेश्वर साहू कांकेर/ नक्सलियों ने एक बार फिर एक युवक को जनअदालत लगा कर मौत के घाट उतार दिया है और शव को गांव के नजदीक फेंक कर शव पर बेनर और पर्चे भी छोड़ दिए हैं।
जानकारी के अनुसार 21 नवंबर को सुबह कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम गोमे में गांव के ही एक युवक अमर सिंह उईके की नक्सलियों ने हत्या कर दिया है, वहीं नक्सलियों ने मृत युवक पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप भी लगाया है, नक्सलियों द्वारा मिले पर्चे और बेनर में लिखा गया है कि मृतक युवक पुलिस के साथ मिलकर 21 अक्टूबर को दो निर्दोष लोगों को फर्जी मुठभेड़ कर हत्या किया है इसलिए अमर सिंह उईके को जनअदालत में लोगों के सामने मौत की सजा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि उन्हें घटना कि जानकारी मिली है घटना पर पुलिस द्वारा जांच किया जा रहा है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review