संजीव कौशल ने वीसी के माध्यम से प्रदेशभर के उपायुक्तों व सम्बधिंत अधिकारियों की यात्रा के आयोजन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
November 20th, 2023 | Post by :- | 20 Views

अम्बाला:अशोक शर्मा।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के हरियाणा में सफलता पूर्वक आयोजन को लेकर आज हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीसी के माध्यम से प्रदेशभर के उपायुक्तों व सम्बधिंत अधिकारियों को इस यात्रा के आयोजन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से केन्द्र व हरियाणा सरकार द्वारा जनहित में योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। उन्होनें कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर किसी प्रकार की कोई कमी न रहें। लोग उत्साह के साथ इस यात्रा का स्वागत कर इससे जानकारी प्राप्त करें। उन्होनें कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल प्रचार वाहनों/ वैन में प्रचार सामग्री रखी जाए, जोकि लोगों में वितरित की जाए, जिससे की आमजन को योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी मिल पाए। इसके साथ ही यात्रा का ठहराव जिन-जिन स्थानों/ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है, वहां पर स्वास्थ्य जांच कैम्प लगाएं जाए। इसके साथ ही लोगों के परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान/ चिरायु कार्ड, पेंशन आदि से सम्बधी जो कार्य है या किसी प्रकार की त्रुटियां है उनको ठीक करने के लिए भी व्यवस्था की जाए। उन्होनें कहा कि प्रयास ये हो की विकसित भारत संकल्प यात्रा हरियाणा में पूरी तरह से सफल साबित हो और जिस उद्देश्य को लेकर इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, उसमें ये सफल रहें। उन्होनें कहा कि स्कूलों में विकसित भारत को लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाए, इसके अलावा जनता से सीधे जुड़े विभाग जैसे कृषि, बागवानी, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग इत्यादि के अधिकारी भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान साथ रहें और लोगों को अपने विभाग की योजनाओं से सम्बधिंत जानकारी दें, जिससे की पात्र लोग उन योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस दौरान संकल्प शपथ भी दिलवाई जाएगी। उन्होनें कहा कि समाचार पत्र, इलैक्ट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया आदि प्रचार माध्यमों द्वारा भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में अधिक से अधिक प्रचार किया जाए, जिससे की लोगों को इसके बारे में पता चल पाए।
वीसी के दौरान उपायुक्त डा0 शालीन ने मुख्य सचिव को जानकारी देेते हुए बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर जिला अम्बाला में सम्बध्ंिात विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है और सम्बधिंत विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई हैं। उन्होनें कहा कि अम्बाला में यात्रा के आयोजन के लिए 60 दिनों का रूट प्लान तैयार किया जा चूका है। उन्होनें कहा कि वीसी में मिले दिशा-निर्देशों की अनुपालना में कार्य किया जाएगा। लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ प्रचार वैन द्वारा विभागों की विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अम्बाला जिले के प्रत्येक गांव में तथा शहरी क्षेत्र के तहत वार्डों में संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review