चेयरमैन व ईओ ने छठ पूजा समिति के पदाधिकारी के साथ तैयारियों का लिया जायजा
November 16th, 2023 | Post by :- | 167 Views

महराजगंज (एके जायसवाल), नगर पंचायत बृजमनगंज के ठाकुरद्वारा परिसर व शिवालय पोखरा पर बने छठ घाट का गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल व अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

कर्मचारियों से साफ सफाई में तेजी लाने व वेदियों को दुरुस्त कर रंगाई कार्य करने, सीढ़ियों की सफाई जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। चेयरमैन राकेश जायसवाल ने कहा कि छठ घाट पर महिलाओं की सुविधा को देखते हुए ठाकुरद्वारा परिसर में तालाब के चारो तरफ टेंट, चार हाईमास्ट के साथ ही अतिरिक्त प्रकाश व्यस्था का इंतजाम किया गया है। साथ ही छठ पर्व पर ठाकुरद्वारा परिसर में छठ पूजा समिति के तत्वाधान में रविवार शाम व सोमवार भोर में झांकी का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने बताया की छठ पर्व से पूर्व सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।

छठ पूजा समिति के आशीष जायसवाल (पत्रकार) ने अध्यक्ष व ईओ को बेहतर व्यवस्था के लिए आवश्यक सुझाव देते हुए छठ पर्व पर होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराया।

इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक रमेश चौधरी, झीनक विश्वकर्मा, मोहम्मद कासिम, सभासद प्रतिनिधि मनोज जायसवाल, काजू कन्नौजिया, राजू जायसवाल, सन्नी रैना, मंटू मणि, इरफान, दीपक विश्वकर्मा , अखिलेश्वर कुमार सहित सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review