छत्तीसगढ़

गरियाबंद न.पा.के पूर्व अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी को जन्मदिवस पर संसद भवन का प्रतीकात्मक केक भेंट कर दी शुभकामनाएं

गरियाबंद_भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी के जन्मदिवस पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने उन्हें संसद भवन की आकृति वाला प्रतीकात्मक केक भेंट कर शुभकामनाएं दी इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भी उनके राजनीतिक जीवन की उपलब्धियों के लिए सराहते हुए दीर्घायु की कामना की ज्ञात हो कि एक मई को छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन है। लेकिन 30 अप्रैल की रात से ही यहां कार्यकर्ताओ के और समर्थकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। रात 12 बजे समर्थकों ने उनसे केक कटवाकर जन्मदिन की बधाई दी इस दौरान गरियाबंद नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मेमन ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ की राजनीति में जनसेवा सरलता एवं विकासशील सोच के प्रतीक हैं। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में शिक्षा, नगरीय प्रशासन, संस्कृति, पर्यटन एवं जल संसाधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में उल्लेखनीय कार्य कर छत्तीसगढ़ को प्रगति की राह पर अग्रसर किया है अग्रवाल जी की नेतृत्व क्षमता कार्य के प्रति समर्पण और जनता के साथ सीधा संवाद उनकी लोकप्रियता का आधार है। राजधानी रायपुर सहित राज्य के अनेक क्षेत्रों में उनके द्वारा शुरू की गई योजनाएं आज भी जनकल्याण के लिए मिसाल हैं इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सांसद महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट किए एवं उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं सोशल मीडिया पर भी शुभचिंतकों कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने अग्रवाल जी को जन्मदिवस की बधाइयाँ दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *