किसान विजय सम्मान दिवस रैली की तैयारियों को लेकर जजपा हल्का कालका की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित: बलबीर कुमार सैनी।
September 18th, 2023 | Post by :- | 17 Views

कालका (सुभाष कोहली)। जननायक जनता पार्टी द्वारा कालका के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में 25 सितंबर 2023 को सीकर राजस्थान में पूर्व उपप्रधानमंत्री भारत जगत ताऊ देवीलाल जी की 110वीं जयंती पर आयोजित किसान विजय सम्मान दिवस रैली की तैयारियों को लेकर हल्का कालका के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में रैली मे शामिल होने व सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में जजपा जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह नैन बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए तथा इस बैठक का आयोजन कालका हलकाध्यक्ष बलदेव राणा गवाही द्वारा किया गया। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने हेतु पार्टी हाईकमान द्वारा चलाए गए एक बूथ एक यौद्धा व बूथ सखी अभियान को सफल बनाने हेतु भी सभी पदाधिकारियों द्वारा सुझाव दिए गए व उन पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर बलवंत नालाघट, प्रदेश सहसचिव, महिला जिलाध्यक्ष रजनी बाला धीमान, प्रदेश मुख्य सचिव जे के एम एस सुरेश पाठक, प्रदेश आई टी सेल कॉर्डिनेटर हन्नी सिंह, शहरी निकाय प्रकोष्ठ जिला सयोंजक मयंक लांबा, पंचायती राज जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र मामल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक कैप्टन डी वी सिंह, युवा जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, युवा हलकाध्यक्ष कालका शुभम पांडेय, युवा हलकाध्यक्ष पंचकूला अवतार सिंह, महिला हलकाध्यक्ष कालका चंचल सभरवाल, महिला हलकाध्यक्ष पंचकूला पूजा, राज सिंह, पूर्व सैनिक, भीम सिंह गोड़, विशंभर पाठक, अलख निरंजन चौबे, कांति राम, सतबीर मलिक, केहर सिंह, उपेंद्र कौशिक, मनीष कुमार, सतनाम सिंह, मदन सिंह राणा, आयुष शर्मा मांधना, हरदीप सिंह, सुनील कुमार आदि पदाधिकरियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review