राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने बुधवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयुष्मान भव: कैम्पेन का शुभारम्भ किया।
September 13th, 2023 | Post by :- | 22 Views

अम्बाला:अशोक शर्मा।
देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने बुधवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयुष्मान भव: कैम्पेन का शुभारम्भ किया। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग अम्बाला द्वारा नागरिक अस्पताल अम्बाला शहर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक असीम गोयल नन्यौला ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। पीएमओ डॉ0 संगीता गोयल, डॉ0 पवनीश अग्रवाल, डॉ0 अदिति, डॉ0 सुख्यप्रीत ने मुख्यअतिथि को पर्यावरण का प्रतिक पौधा देकर उनका अभिन्नदन किया।
श्री गोयल ने इस मौके पर उपस्थित लाभार्थियों व अन्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु द्वारा आज आयुष्मान भव: कैम्पेन का शुभारम्भ किया गया हैं। उन्होनें कहा कि इस अभियान के तहत जिन लाभार्थियों को आयुष्मान/चिरायु कार्ड बने हुए है और जिनके अभी नियमानुसार बनने है उन्हें बनाते हुए उनका वितरण करने का काम किया जाएगा। उन्होनें बताया कि इस अभियान के तहत आभा आईडी बनाने बारे भी लोगों को पे्ररित किया जाएगा। इससे सम्बधिंत व्यक्ति के स्वास्थ्य से सम्बधिंत सम्पूर्ण जानकारी का डाटा विभाग के पास उपलब्ध हो सकेगा और व्यक्ति को जिस ईलाज की आवश्यकता होगी उसके ईलाज को किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से निसंदेह लोगों को फायदा होगा, स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लोगों को यह नई सौगात मिली है। उन्होने आयुष्मान भव: कैम्पेन योजना का शुभारम्भ करने के लिए देश के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया है।
विधायक ने इस मौके पर यह भी कहा कि आयुष्मान कार्ड/चिरायु कार्ड के तहत इनकम का दायरा जो पहले एक लाख 80 हजार रूपये था उसे बढ़ाकर 3 लाख रूपये सालाना किया जाने के मामले में हरियाणा पहला ऐसा राज्य है। उन्होने कहा कि अब जिसकी जिसकी वार्षिक आय 3 लाख रूपये होगी उसका भी आयुष्मान/चिरायु कार्ड बन सकेगा। उन्होंने कहा कि अब जिसकी 25 हजार रूपये से कम मासिक इनकम होगी, वह आयुष्मान के दायरे में आयेगा। आयुष्मान /चिरायु कार्ड के तहत लाभार्थी 5 लाख रूपये तक का निशुल्क ईलाज करवा सकता है। उन्होंने इनकम के दायरे को बढ़ाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री का धन्यावाद किया। उन्होंने कहा कि वह जननायक देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच को शैल्यूट करते हैं जिन्होंने असंभव को संभव कर दिया है। इसी कड़ी में आयुष्मान भव: योजना का शुभारम्भ होना, आयुष्मान कार्ड बनाना शामिल हैं जिसके तहत सम्बन्धित व्यक्ति 5 लाख रूपये तक का निशुल्क ईलाज करवा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में आयुष्मान भारत योजना का शुभारम्भ किया था। इस योजना के लागू होने के बाद कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में अपना ईलाज करवाने से वंचित नहीं हो सकेगा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वार निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है।
इस मौके पर डा0 सुखप्रीत ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए आयुष्मान भव: योजना के बारे उन्हें विस्तार से जानकारी दी और उन्होंने बताया कि अंत्योदय योजना के तहत जिसकी पहले वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रूपये थी उनके आयुष्मान कार्ड बनाते हुए उन्हें 5 लाख रूपये तक का निशुल्क ईलाज प्रदान करवाने का काम किया जाता था। इस योजना के तहत लगभग 3 लाख 80 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब जिसकी वार्षिक आय 3 लाख है उनके भी आयुष्मान कार्ड/चिरायु कार्ड बनाने का काम किया जायेगा ताकि उन्हें भी 5 लाख रूपये तक की ईलाज की निशुल्क सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यालय के दिशा-निर्देशानुसार 15 नवम्बर तक लक्ष्य रखा गया है कि जो भी इस योजना के तहत पात्र है उसका आयुष्मान/चिरायु कार्ड बनाकर उनको सौंपा जाये।
इस मौके पर पीएमओ डा0 संगीता गोयल, डा0 सुखप्रीत, डा0 अदिति, डा0 संजीव सिंगला, डा0 पवनीश, पार्षद हितेष जैन, पार्षद अर्चना छिब्बर, संजीव गोयल टोनी, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review