अल्प वर्षा से किसान परेशान रैली निकाल सूखा घोषित करने किया मांग
September 8th, 2023 | Post by :- | 120 Views

टोकेश्वर साहू कांकेर। कांकेर विकासखंड के किसान अल्प वर्षा से काफी परेशान है हजारों की संख्या में किसानों ने शुक्रवार 8 सितंबर को रैली निकाल कांकेर विकासखंड को सूखा घोषित करने की मांग किए हैं किसानों का कहना है कि इस साल समय में वर्षा नहीं हुई है जिसके चलते उनकी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।
कांकेर विकासखंड के हजारों किसान, किसान संघ के बैनर तले मेलाभाटा ग्राउंड में एकत्रित हुए सभी एकत्रित किसानों ने रैली के शक्ल में मेरा भाटा से निकले जो पुराना बस स्टैंड से होते हुए रैली वापस नया बस स्टैंड कलेक्ट्रेट मार्ग पहुंची कलेक्ट्रेट मार्ग में पहले से तैनात पुलिस के जवानों ने बैरिकेड लगा प्रदर्शनकारी किसानों को मार्ग पर ही रोक लिया इसके बाद किसानों ने कलेक्ट्रेट मार्ग पर ही जमकर नारेबाजी किया और कांकेर ब्लॉक को सूखा घोषित करने सरकार से मांग की और मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे कृषि सभापति ईश्वर गावड़े ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांकेर विकासखंड में इस बार कम बारिश हुई है जिससे किसानों को फसल उगाने में परेशानी हो रही है अल्प वर्षा से धान की फसल में वृद्धि नहीं हो पा रही है सही समय पर बरसात नहीं होने के कारण किसान अपनी फसल में खाद दवाई तक नहीं डाल पाए हैं जिसके कारण कांकेर विकासखंड के किसानों की फसल को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है इसलिए हम सरकार से कांकेर विकासखंड को सूखा घोषित करने की मांग करते हैं और नुकसान हुए फसलों की मुआवजा किसानों को देने की मांग सरकार से करते हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review