कलकत्ता से यमुनानगर तक बनने वाले फ्रेट कोरिडोर प्रोजैक्ट से यमुनानगर को होगा फायदा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल
August 12th, 2023 | Post by :- | 95 Views

जगाधरी-यमुनानगर, ( तरुण शर्मा ) लोकहित एक्सप्रेस,12-08-23।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 30 लाख की लागत से निर्मित ग्राम सचिवालय का किया उदघाटन, करनाल से यमुनानगर तक बनाई जाएगी नई रेल लाईन, अलाहर गांव के विकास पर हर साल खर्च होगा करीब 1.25 करोड़ का बजट, मुख्यमंत्री ने गांव अलाहर के जनसंवाद कार्यक्रम में 5 लोगों को दिया पेंशन का तोहफा, लोगों के जन्मदिन पर दिए तोहफे
रादौर, 12 अगस्त-मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कलकत्ता से यमुनानगर तक फ्रेट कोरिडोर का कार्य केन्द्र सरकार की तरफ से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस कोरिडोर से यमुनानगर के व्यापारियों को फायदा होगा। इस कोरिडोर के पूरा होने पर यमुनानगर सीधा कलकत्ता के साथ व्यापारिक दृष्टिï से जुड़ जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को गांव अलाहर के राजकीय स्कूल में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित ग्राम सचिवालय का उदघाटन किया और रैडक्रॉस की ओर से लाभार्थियों को ट्राई साइकिल और कान की मशीने भी वितरित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सैल्फ हैल्प गु्रप की महिलाओं से उनके उत्पादों के बारे में सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजना है कि करनाल से यमुनानगर तक नई रेलवे लाईन बिछाई जाए। इस योजना को रेल मंत्रालय के माध्यम से जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा। इस नई रेल लाईन की योजना से गांव अलाहर के लोगों को भी फायदा होगा।
उन्होंने कहा कि गांव अलाहर के विकास पर सरकार की तरफ से करीब 7 करोड़ रुपए की राशि का बजट खर्च किया जा चुका है और सरकार गांव की आबादी के हिसाब से पंचायती राज विभाग को विकास कार्यों के लिए 80 लाख रुपए हर साल भेजेगी और कुल मिलाकर गांव के विकास पर करीब 1.25 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज और गांव के सरपंच रजत द्वारा दी गई सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि यमुना नहर के रास्ते को पक्का किया जाएगा, बीसी चौपाल की मुरम्मत और करतारपुर सडक़ पर स्पेशल मुरम्मत का कार्य भी करवाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना से गांव के 121 लोगों को लगभग 20 लाख रुपए का फायदा मिला है। इनमें दलीप को हृदय रोग का ईलाज करवाने के लिए 2 लाख 71 हजार रुपए की राशि का फायदा हुआ है। इसके अलावा नरेश, जसबीर, राजकुमार, सतीश और हरबंस कौर को भी आयुष्मान योजना का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ही गांव के 5 लोगों जिनमें आज्ञापाल, रामकुमार, कैलाशो देवी, राजबाला और बिमला देवी को हर माह की पेंशन का तोहफा दिया है। इन लोगों की पेंशन ऑन दॉ स्पॉट बनाई गई और बेकायदा प्रमाण पत्र दिए गए। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव के विनय कुमार, स्नेहा और बबली के जन्मदिन की बधाईयां देते हुए अपनी तरफ से गिफ्ट भी भेंट किया। इस गांव के 10 लोगों का शनिवार को जन्मदिन था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में बिना खर्ची व पर्ची के 1 लाख 10 हजार सरकारी नौकरियां दी है और गांव अलाहर के भी 25 युवाओं को बिना खर्ची व बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां दी है। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से अब सरकार की योजना का 100 फीसदी फायदा योग्य लाभार्थी को मिल रहा है। इस देश और प्रदेश की सरकारों ने विकास के क्षेत्र में कमाल किया है। उनकी लोकसभा क्षेत्र में देश का पहला आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, एनआईडी उमरी, संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल, हिसार से नारनौल ग्रीन एक्सप्रेस वे जैसे प्रोजैक्टों की सौगात दी है। पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के साथ-साथ रादौर हल्का की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। इस ऐतिहासिक गांव के राम प्रसाद कामरेड, प्रोफेसर सत्यादेव जैसे लोगों ने देश के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा की और आजादी दिलवाने में भी इस गांव के लोगों की भूमिका रही है। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, मंडल अध्यक्ष हरपाल काम्बोज, सरपंच रजत काम्बोज आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review