संगठन द्वारा नशे के विरूद्ध अभियान चलाने हेतू वार्तालाप की गई।
August 1st, 2023 | Post by :- | 73 Views

अम्बाला:अशोक शर्मा। अपराध नियन्त्रण एवं अनुसंधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रदीप डोबिरियाल की अध्यक्षता में अम्बाला रेंज के आईजी व पुलिस अधीक्षक महोदय अम्बाला से एक मीटिंग की गई। जिसमें संगठन द्वारा नशे के विरूद्ध अभियान चलाने हेतू वार्तालाप की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी नशे की गर्त में डूबती चली जा रही है। अपराध नियन्त्रण एवं अनुसंधान संगठन पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर इसकी रोकथाम के लिए अभियान चलाएगा तथा अवांछित कार्य कर रहे अपराधिक तत्वों को पकडवाने मंे पुलिस का सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि किराएदारों के सत्यापन बारे जनता को संगठन द्वारा जागरूक किया जाएगा तथा ई-रिक्शा पर लाउड स्पीकर एवं बैनर लगाकर इस बारे आम जनता को सचेत किया जाएगा। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस के साथ सहयोग कर यातायात को सुचारू रूप चलाने में मदद की जाएगी। महिला सुरक्षा कैम्पों का समय-समय पर आयोजन किया जाएगा। अपराधिक गतिविधियों को रोकने में पुलिस की सहायता की जाएगी। त्योहारों के समय में भीड़ को नियन्त्रण करने में भी संगठन सहयोग देगा। प्राकृतिक आपदा जैसे महामारी, भूकम्प, बाढ़ आदि के दौरान पीड़ितों की हर सम्भव मदद की जाएगी। बलजीत सिंह वालिया द्वारा साईबर क्राईम के बारे में लोगों को जागरूक करने हेतू पुलिस अधीक्षक महोदय से बातचीत की गई। जिस पर आईजी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय ने सहमति जताते हुए उनके द्वारा अम्बाला जिला व अम्बाला रेंज के पदाधिकारियों की सूची मांगी गई। वार्तालाप सदभावना पूर्ण रहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के अतिरिक्त राष्ट्रीय उप प्रधान श्री नरेन्द्र सिंह, हरियाणा प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह वालिया, मंडल अध्यक्ष रोहित जैन, मंडल सचिव अन्नु कुमार, सोनू शाह, गगनदीप सिंह वालिया, संजीव राणा आदि मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review