
अम्बाला/मुलाना :अशोक शर्मा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि संतों का सानिध्य हम सबको आदिकाल से मिल रहा है और संतो के सानिध्य एवं प्रवचनों से व्यक्ति अच्छाई की ओर अग्रसर होता है। जो व्यक्ति विमुख होता है वह बुराई का रास्ता अपना लेता है। इसलिए मानव को संतो के चरणों में आसीन होकर उनके दिखाये गये रास्ते पर चलकर अपने जीवन को सुखमय बनाना चाहिए। मुख्यमंत्री आज श्री गुरू रविदास धर्मस्थान सिरसगढ़ के 20वें स्थापना दिवस व अमर शहीद ब्रह्मलीन श्री श्री 108 रामानन्द जी महाराज के 14वें शहीदी दिवस पर आयोजित धार्मिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर धर्म स्थान सिरसगढ़ में निर्माण कार्यों के लिए 21 लाख रूपये तथा आज यहां पर आयोजित कार्यक्रम के लिए संत महापुरूष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के अंतर्गत 11 लाख रूपये की राशि देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने सिरसगढ़ धर्मस्थान के पदाधिकारियों की मांग पर सुरक्षा की दृष्टि से आज से ही यहां पर पांच पुलिसकर्मियों की गार्द लगाने, एनएचएआई से सम्बन्धित कार्यों के लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखने की बात कही। इसके साथ-साथ इस धर्मस्थान के जो कार्य मुलाना ग्राम पंचायत से सम्बन्धित हैं उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर करने बारे कहा।
उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी कहा कि वे सिरसगढ़ धर्मस्थान के सामाजिक कार्यों को देखते हुए यहां के जो भी कार्य प्रशासन से सम्बन्धित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर करवाएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यदि सिरसगढ़ धर्मस्थान की तरफ से जो भी बात उनके संज्ञान में लाई जायेगी उसमें उनका सहयोग किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने अमर शहीद रामानंद जी महाराज को श्रद्धांजली भी दी तथा श्री गुरू रविदास धर्मस्थान सिरसगढ़ के 20वें स्थापना दिवस की श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाराज निरंजन दास ने मुख्यमंत्री व अन्य वशिष्ठ अतिथियों को शाल तथा संत गुरू रविदास जी का स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया व उन्हें आर्शीवाद दिया।
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि गुरूओं एवं संतों के द्वारा ही सही शिक्षा और सही संस्कार व्यक्ति को मिलते हैं जिससे वह देश का एक अच्छा नागरिक बनकर समाज कल्याण के लिए काम करता है और यह सब संतो के सानिध्य में रहकर प्राप्त किया जा सकता है। उन्होने कहा कि श्री गुरू रविदास की शिक्षाएं किसी समुदाय अथवा जाति विशेष के लिए नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए है। इन्होंने सैंकड़ो वर्ष पूर्व मानवता के सही मार्गदर्शन के लिए जो संदेश दिया था वह आज भी पूरी तरह सार्थक है तथा हमें अपने महापुरूषों के दिखाये गये रास्ते पर चलकर जीवन में आगे बढऩा है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज व प्रदेश के निर्माण के लिए शिक्षित होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार हरियाणा एक हरियाणवी एक भावना के साथ सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार संत महापुरूष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के अंतर्गत संतो महात्माओं के दिवस मना रही है जिससे कि लोगों को संतो-महापुरूषों के जीवनी से प्रेरणा मिले। उन्होंने कहा कि शहीद उद्यम सिंह के शहीदी दिवस पर आज वे कुरूक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को मनाने के उपरांत यहां पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब व अन्य दूर-दराज राज्यों से साध-संगत पहुंची है। उन्होंने सभी से आहवान किया कि वे संतो के दिखाए गये मार्गपर चलते हुए भाईचारे के साथ समाज की सेवा का बीड़ा उठाएं। सिरसगढ़ धर्मस्थान संस्था द्वारा कोरोना काल में आगे आकर जो समाजसेवा का कार्य किया गया है उसकी भी मुख्यमंत्री द्वारा सराहना की गई। मुख्यमंत्री ने इस धर्मस्थान के पदाधिकारियों द्वारा समाज कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए प्रशंसा की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी व सरकार ने संतो का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है तथा डा0 भीम राव अम्बेडकर जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती, गुरू रविदास जयंती, कबीर जयंती को सरकारी तौर पर मनाया गया है। सरकार द्वारा हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं लागू की गई हैं।
अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल ने कहा कि मौजूदा सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में भगवान गुरू रविदास द्वारा दिखाये गये मार्गदर्शन में चलते हुए हर वर्ग के लिए बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भ्रष्टाचार व भेदभाव को समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि अंतोदय की भावना के अनुरूप सरकार काम कर रही है। विधायक ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक संत रूपी व्यक्ति हैं और अंतोदय की भावना के अनुरूप पंक्ति में खडे अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैंं। उन्होने यह भी कहा कि सिरसगढ़ धर्मस्थान के पदाधिकारियों द्वारा जो भी कार्य उन्हें बताया जायेगा वे तथा उनकी टीम उनके साथ हमेशा खड़ी है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा क्रियान्वित की गई योजनाओं का लाभ सीधे-सीधे योग्य लाभपात्रों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि श्री गुरू रविदास ने समाज की समानता, सभी वर्गों की खुशहाली और छुआछात व जात-पात रहित जिस समाज की कल्पना की थी उसे पूरा करने का कार्य केन्द्र व राज्य सरकार कर रही है।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संत मनदीप दास जी ने साध संगत से आहवान किया कि वे संत गुरू रविदास जी द्वारा बताए गये मार्ग पर चलें और नशे आदि सामाजिक बुराईयों से दुर रहें। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा नशे की रोकथाम तथा समाज कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज यहां पर जो साध संगत आई है, वह यह प्रण लेकर जाएं कि वे नशे के विरूद्ध लोगों को जागरूक करेंगे और जो लोग नशे की प्रवृति में लिप्त हैं उन्हें नशे से दूर रहने बारे प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर मंडलायुक्त रेणू एस फूलिया, उपायुक्त डा0 शालीन, पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा, एसडीएम बिजेन्द्र सिंह, भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, पूर्व विधायक राजबीर सिंह बराड़ा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया, सिरसगढ़ धर्मस्थान से जोगिन्द्र पाल, परमिन्द्र कुमार, धर्मपाल, एन.डी चीमा, के.एल सरोए, अमित कुमार मल, हरदेव राम जी, पूर्व मेयर रमेश मल, पूर्व विधायक अनिल धंतोड़ी, भाजपा एससी मोर्चा जिला प्रधान संजीव पंजलासा के साथ-साथ भारी संख्या में साध संगत मौजूद रही।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।
https://www.lokhitexpress.com
“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/
“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress
“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review