बसंत विहार कॉलोनी में घर के बाहर गली में खड़ा स्कूटर हुई चोरी।
July 30th, 2023 | Post by :- | 173 Views

कालका (सुभाष कोहली)। कालका शहर में आये दिन चोरियां होने की खबरें मिल रही हैं। दिन हो या रात चोरों के हौंसले बुलंद है, पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे हैं, जोकि पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हैं। ऐसा ही एक मामला कालका स्थित बसंत विहार से सामने आया है। कालोनी निवासी सुनील चौधरी ने बताया कि वह मकान नं0 1856/3 में रहता है। दिनांक 28-07-2023 को रात 9 बजे मार्केट से सामान लेने के बाद, चौधरी ने अपना हौंडा एक्टिवा CH 01AW 7705 घर के बाहर गली में खड़ा कर दिया था। अगले दिन दिनांक 29-07-2023 को सुबह मंदिर जाने के लिए बाहर निकला, तो देखकर हैरान रह गया कि उसका स्कूटर गली में नहीं था। चौधरी ने अपने स्कूटर बारे आस-पड़ोस से पूछा तो उनसे भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। उस उपरांत चौधरी ने समझ लिया कि उसका स्कूटर कोई चोरी करके ले गया है। काफी देर तक कोई जानकारी ना मिलने पर उसने एक लिखित शिकायत कालका थाने में दी है, जिस पर संज्ञान लेते हुए जांच अधिकारी नीरज कुमार मौके पर आये और उन्होंने अपनी जांच शुरू कर दी है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review