जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सी जे एम ने कई स्थानों पर रलिफ कैंप का किया आयोजन।
July 21st, 2023 | Post by :- | 61 Views

अम्बाला: अशोक शर्मा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम सौरभ गुप्ता के आदेशानुसार जिला अम्बाला के विभिन्न स्थानों पर रलिफ कैंप का आयोजन किया गया। अजय शंकर तिवारी पैरा लिगल वालंटियर ने जिला युवा विकास संगठन, अम्बाला व सुश्री प्रज्ञा, स्वयंसेवी के सौजन्य से गांव सौंटा के आसपास के जरूरतमंद लोगों को तरपाल, अग्रबती, मच्छर मारने की कोयल, साबुन व दवाईया इत्यादि प्रदान की। रूबल, पैरा लिगल वालंटियर द्वारा सौंडा कलोनी, अम्बाला, मानव चौंक, अम्बाला व गांव बडौला मे साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया व बाढ़ के कारण जिन विद्यार्थियों का स्टेशनरी का समान खराब हो गया था ऐसे 12 जरूरतमंद विद्यार्थियों को सुश्री प्रज्ञा, स्वयंसेवी स्टेशनरी प्रदान की व 2 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग प्रदान किए। इसके अलावा सुश्री सरित जरोरा, पैनल अधिवक्ता व सुश्री बिम्पी रेखी, गुरू की रहमत, अम्बाला द्वारा वाटिका सिटी सैंटर, अम्बाला मे रह रहे मजदूर वर्ग को उनके अधिकारो बारे जानकारी दी व उन्हे रिफरैशमैंट प्रदान की। मौका पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला द्वारा सुश्री प्रज्ञा, स्वयंसेवी के सौजन्य से 14 आपदाग्रस्त परिवारों को राशन किट प्रदान की।
सौरभ गुप्ता, सी जे एम एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला ने बताया कि सुश्री कंचन माही, जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला के मार्गदर्शन इन कार्यक्रमों का आयोजन जिला अम्बाला मे किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला द्वारा सुश्री कंचन माही, जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला की अध्यक्षता मे आपदाग्रस्त लोगों को मदद पहुचाने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जिसमे अमित शर्मा, माननीय सिविल जज, सीनियर डवीजन, अम्बाला, नितेश साहनी, पैनल अधिवक्ता, मनु रस्तोगी, पैनल अधिवक्ता, सुश्री सुमनदीप कौर, पैनल अधिवक्ता, सुश्री सरिता जरोरा, पैनल अधिवक्ता, डा. राजेन्द्र राय, सिविल अस्पताल, अम्बाला, डा. सुखप्रीत सिंह, सिविल अस्पताल, अम्बाला, डा. हितार्थ, सिविल अस्पताल, अम्बाला व एन जी ओ रोटरी क्लब सैंटरल, जिला युवा विकास संगठन व श्री हरगोबिन्द साहिब सेवा सोसाइटी, अम्बाला शामिल है, जो जिला अम्बाला के विभिन्न इलाकों मे आपदा पीडि़तों को मदद प्रदान कर रहे है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review