थाना शहर जगाधरी की पुलिस टीम ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने की आरोपी को किया गिरफ्तार
July 20th, 2023 | Post by :- | 513 Views

जगाधरी-यमुनानगर, ( तरुण शर्मा )  20.07.2023।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित हाण्डा के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना शहर जगाधरी की पुलिस टीम ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने की आरोपी शिल्पा गिल पत्नी रोबर्ट गिल वासी सत्संग विहार जगाधरी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शहर जगाधरी थाना पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है।आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना प्रबंधक प्रभारी जनक राज ने बताया कि तेजिंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने इमिग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। जिसमें लोहारन स्ट्रीट जगाधरी निवासी तेजिंद्र सिंह वर्ष 2014 में संत थामस स्कूल में बच्चे की पीटीएम में गया था। वहां पर उसकी मुलाकात सत्संग विहार निवासी रोबर्ट गिल से हुई थी। उससे बातचीत हुई तो आरोपी ने कहा कि वह उसका कनाडा का वीजा लगवा सकता है। इसके लिए सात लाख रुपये का खर्च आएगा। उसकी बातों में आकर वह विदेश जाने के लिए तैयार हो गया था। साढ़े पांच लाख रुपये आरोपी को दे दिए थे। इस तरह से काफी समय बीत गया था। वह जब भी आरोपी रोबर्ट गिल व उसकी पत्नी शिल्पा गिल से मिलता। वह जल्द ही वर्क वीजा लगवाने का आश्वासन देते थे। अगस्त 2016 में आरोपियों ने उसे कहा कि बकाया डेढ़ लाख का इंतजाम कर लो। वर्क वीजा लगने वाला है। जिस पर तेजिंद्र ने कहा कि उसका पासपोर्ट एक्सपायर होने वाला है। आरोपियों ने पासपोर्ट रिन्युअल कराने के नाम पर भी उससे 30 हजार रुपये ले लिए थे। इसके बावजूद भी उसका वीजा नहीं लगा था। आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने चेक दिया था। जब यह चेक बैंक में लगाया तो बैंक से पता लगा कि इस चेक नंबर का कोई खाता नहीं है। जब इस बारे में फिर आरोपियों से बात की थी तो वह झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे थे। परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी थी। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने वर्ष 2019 में केस दर्ज किया था। इसके बाद से ही दंपती की तलाश की जा रही थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review