एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
July 19th, 2023 | Post by :- | 39 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कार्यकर्ताओं की भीड़ राजस्थान यूनिवर्सिटी का मेन गेट पार कर JLN मार्ग पर आने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने पहले उन्हें रोकने का खूब प्रयास किया। कार्यकर्ता बेकाबू हो गए थे। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने लाठी लेकर दौड़ाया। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में 6 कार्यकर्ताओं, तीन राहगीरों के साथ दो पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। किसी कार्यकर्ता का हाथ टूटा है तो किसी का सिर फूटा है। गांधीनगर थाने के सामने स्टूडेंट्स भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री हुशियार मीणा ने कहा- राजस्थान में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। महिला हिंसा,रेप की घटनाएं हर दिन अपने रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। कांग्रेस सरकार के नेता अपराधियों को पकड़ने की जगह एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करा रहे हैं। सरकार बेवजह एबीवीपी को बदनाम कर रही है। जोधपुर गैंगरेप कांड में बेवजह एबीवीपी कार्यकर्ताओं का नाम लिया जा रहा है। हकीकत में एबीवीपी का किसी भी आरोपी से कोई संबंध नहीं है। चुनावी फायदा लेने के लिए पुलिस प्रशासन भी सरकार के दबाव में झूठे आरोप लगाने की कोशिश में जुटा हुआ है। इसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। कार्यकर्ता दोपहर 2:30 बजे बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी कैंपस में विरोध मार्च निकालने पहुंचे थे। दोपहर करीब 3:00 बजे कार्यकर्ताओं ने जेएलएन मार्ग पर आने की कोशिश करने लगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने यूनिवर्सिटी का मेन गेट बंद कर दिया। इससे नाराज होकर कार्यकर्ता गेट पर चढ़ गए। जबरन गेट से बाहर आने की कोशिश करने लगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review