मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल नेप्रदेश में 2741 करोड़ रूपए की लागत से 347 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया
July 18th, 2023 | Post by :- | 51 Views

अम्बाला:अशोक शर्मा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मंगलवार को नहूं जिले से आनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश में 2741 करोड़ रूपए की लागत से 347 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसी कड़ी में एसडीएम कार्यालय स्थित एनआईसी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक असीम गोयल नन्यौैला ने 14 करोड़ रूपए की लागत से बनाई जाने वाली विकास परियोजाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में उपायुक्त डा0 शालीन की गरिमामय उपस्थिती रही।
विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर कहा कि पिछले आठ वर्षो में पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल मागदर्शन में विकास कार्यो की नई ईबारत लिखने का काम किया जा रहा है। कोई भी क्षेत्र विकास कार्यो से अछूता नहीं है। सभी जगहों पर समान रूप से विकास कार्यो को निरतंरा में करवाने का काम किया जा रहा है। आज का दिन ऐतिहासिक है और प्रदेश में 2741 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात प्रदेशवासियों को मिली है जिसमें अंबाला जिला भी शामिल है तथा अंबाला में 14 करोड़ रूपये की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यो एवं परियोजनाओं के निर्माण कार्यो का शिलान्यास एवं उदघाटन शामिल है।
श्री गोयल ने कहा कि विकास परियोजनाओं के तहत सिचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा 188.74 लाख रूपए की लागत से धुराली माईनर के पुननिर्माण कार्य का शिलान्यास, 97.59 लाख रूपए की लागत से धुराली माईनर के पुननिर्माण कार्य का शिलान्यास, 5 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत से घेल ड्रेन आर.सी.सी नाले के निर्माण, दो पुलो तथा एक गेट के पुननिर्माण कार्य का शिलान्यास तथा 6 करोड़ 44 लाख रूपए की लागत से बने कृषि भवन का उद्घाटन शामिल है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा तीन परियोजनाओं का शिलान्यास करवाया गया है और इन परियोजनाओं के तहत जो माईनर थी वह बहुत पुरानी हो चुकी थी जिनका पूर्ननिर्माण करवाया जायेगा। इसके होने से आस पास के गांव के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि घेल ड्रेन के तहत आरसीसी नाले का निर्माण कार्य, दो पुलो तथा एक गेट के पुननिर्माण कार्य किया जायेगा तथा इसके चलते भी सरकूलर रोड, कपड़ा मार्किट, पट्टी कलां, घेल तथा निजामपुर में जो पानी एकत्रित होता था उसे घग्गर नदी में गिराने का काम किया जायेगा।
इस मौके पर यह भी बताया किा 6.44 करोड़ रूपये की लागत से कृषि भवन का भी उदघाटन किया गया है और इस भवन में एक ही छत के नीचे किसानों से सम्बन्धित सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। कृषि विभाग का कार्यालय भी इसमें शामिल है तथा इस भवन में 28 कमरे, एक हाल, एक कॉन्फ्रैंस हाल, एक पुस्तकालय भी है। कृषि भवन में उप कृषि निदेशक अम्बाला का कार्यालय, मंडल भूमि संरक्षण अधिकारी का कार्यालय, उप मंडल कृषि अधिकारी, सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी, सहायक सांख्यकी अधिकारी, खंड कृषि अधिकारी के कार्यालय भी इसमें स्थापित है।
उपायुक्त डा0 शालीन ने इससे पहले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के पहुंचने पर स्वागत किया और इन विकास परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का आज शिलान्यास किया गया है, उस बारे अधिकारियों ने बताया है कि सभी परियोजनाओं पर तेजी से काम होगा ताकि लोगों को इन परियोजनाओं की सौगात जल्द मिल सके।
इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश विश्वजीत सिंह, अधीक्षक अभियंता सिंचाई विभाग ए.के. रघुवंशी, कार्यकारी अभियंता रणबीर त्यागी, मंडल भूमि संरक्षण अधिकारी, मनदीप राणा, यतिन बंसल के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review