
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में राजस्थानी टच देते हुए कहा कि मान,सम्मान और बलिदान की धोरां री धरती राजस्थान के निवासियों को घणी घणी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि अतिथि को देवता समझने का सबसे अच्छा उदाहरण राजस्थान है। यहां के लोगों के मधुर व्यवहार के चलते देश-विदेश के लोग यहां आते रहते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को श्याम की पावन नगरी खाटू दरबार पहुंचीं। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी मौजूद थे। उन्होंने श्याम मंदिर के दरबार पर शीश नवाकर कर देश की खुशहाली की दुआ मांगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ श्याम बाबा के दरबार में देश के लिए सुख शांति की कामना की है। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान सहित मंदिर पुजारी ने राष्ट्रपति दौपदी मूर्मू द्वारा पूजा करवाई। इस दौरान राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति के पहली बार आगमन पर बाबा का मनमोहक व भव्य रूप से सजाया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12.50 पर हेलीकॉप्टर से खाटूश्यामजी पहुंची थी। 1.25 मिनट से 1.45 तक उन्होंने भगवान श्याम के दर्शन किए। पूजा और प्रसाद ग्रहण करने के बाद 3.35 बजे हेलीकाप्टर से जयपुर के लिए रवाना हुईं। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए खाटू नगरी में सुरक्षा व्यस्था के मद्देनजर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।
https://www.lokhitexpress.com
“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/
“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress
“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review