तीन दिन तक राजस्थान रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
July 14th, 2023 | Post by :- | 72 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे के तहत जयपुर पहुंची। वे यहां राजस्थान विधानसभा के शुक्रवार से शुरू हो रहे सत्र के उद्घाटन सत्र में शामिल होकर सदस्यों को संबोधित करेंगी। इसी शाम वे जयपुर में ही आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (राजस्थान शाखा) के तत्वावधान में राजस्थान विधानसभा द्वारा आयोजित एक सेमिनार को भी संबोधित करेंगी।
मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से शाम 5 बजकर 25 मिनट पर ग्वालियर से जयपुर पहुंची। राज्यपाल कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष डॉ सतीश पूनिया ने प्रोटोकॉल के अनुसार राष्ट्रपति की आगवानी की। राष्ट्रपति मुर्मू अपने राजस्थान दौरे पर सीकर के खाटूश्यामजी जाकर बाबा श्याम के दरबार पर धोक लगाएंगी। राजस्थान विधानसभा में संबोधन के बाद वे दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर जयपुर से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होंगी। खाटूश्यामजी मंदिर में पूजन-दर्शन के बाद उनके शाम 4 बजे वापस जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। शनिवार 15 जुलाई को राष्ट्रपति का जयपुर से वापसी का कार्यक्रम है।
*राजस्‍थान विधान सभा में राष्‍ट्रपति का पहला सम्‍बोधन:
15वीं राजस्‍थान विधानसभा के आठवें सत्र में शुक्रवार 14 जुलाई को सुबह 11 बजे विधानसभा के सदन में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष सम्‍बोधन होगा। विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने बताया कि 14 जुलाई को सुबह 10:50 बजे विधानसभा पहुँचने पर राष्‍ट्रपति की अगवानी की जायेगी। राजस्‍थान विधान सभा में राष्‍ट्रपति का सम्‍बोधन पहली बार हो रहा है। राज्‍य विधानसभा के लिए यह गौरवशाली और ऐतिहासिक पल होंगे। राष्‍ट्रपति के स्‍वागत के लिए विधान सभा भवन पर भव्‍य रोशनी की जा रही हैं। विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी स्‍वागत उदबोधन देंगे। इस मौके पर राज्‍यपाल कलराज मिश्र सहित विधायकगण सहित गणमान्‍य नागरिक मौजूद रहेगें।
विधान सभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि राजस्‍‍थान विधान सभा में भारत की राष्‍ट्रपति का विशेष सम्‍बोधन समारोह पहली बार आयोजित हो रहा है। राष्‍ट्रपति के विधानसभा आगमन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। तैयारियों का रिहर्सल भी कर लिया गया है। विभिन्‍न बैठकों में अधिकारियों को राष्‍ट्रपति आगमन से संबंधित तैयारियों के आवश्‍यक निर्देश भी दे दिए गए हैं। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जयपुर से लेकर सीकर तक का शासन-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। राष्ट्रपति के आने से पहले जयपुर और सीकर के खाटूश्यामजी में फाइनल रिहर्सल की गई। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए जा रहे हैं। वहीं तमाम इंटेलिजेंस की एजेंसियां भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review