
झज्जर/बहादुरगढ़, लोकहित एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ (गौरव शर्मा)
विधायक राजेंद्र जून बोले, 2024 में हरियाणा में बनेगी कांग्रेस की सरकार
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।
कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून ने बृहस्पतिवार को दिल्ली रोहतक रोड स्थित कार्यालय पर जन समस्याएं सुनी। हलके से पहुंचे लोगों ने विधायक राजेंद्र सिंह जून को मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मौजूदा समस्याओं से अवगत कराया। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने सभी समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना व संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निवारण करने के निर्देश दिए। भगत सिंह मैत्री संस्था के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने विधायक राजेंद्र सिंह जून से मिलकर बीती रात पिलर नंबर 867 पर अंकित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर स्याही फेकने की घटना की जानकारी देकर इस मामले की जांच करवाने की व ऐसा निंदनीय कार्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने पुलिस अधिकारियों को फोन कर इस निंदनीय घटना की जांच करने व ऐसा निंदनीय कार्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जन समस्याएं सुनने के उपरांत मौजूद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग हो चुकी हैं और 2024 के लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प ले चुकी है। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद पूरे हरियाणा प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ,हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान को जनता से मिल रहे अपार जनसमर्थन से भाजपा सरकार पूरी तरह घबरा गई है। कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर आमजन को कांग्रेस पार्टी परिवार से जोड़ने का काम किया जा रहा है। खट्टर सरकार को अब पता लग चुका है कि 2024 में उनके झूठे वादों व जुमले पर जनता यकीन नहीं करेगी क्योंकि आज जनता बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी, बदहाल कानून व्यवस्था से परेशान है। खट्टर सरकार द्वारा बनाई जा रही जनविरोधी नीतियों से प्रदेश का किसान, व्यापारी ,छोटा दुकानदार ,कर्मचारी, युवा ,महिला, ग्रहणी सहित सभी वर्ग दुखी हैं। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय हैं। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनकर हरियाणा को फिर से सभी क्षेत्र में नंबर वन प्रदेश बनाने के काम करेंगे। कार्यालय पर जन समस्याएं सुनने के बाद विधायक राजेंद्र सिंह जून हलके में कई सुख दुख के कार्यक्रमों में शरीक हुए।
https://www.lokhitexpress.com
“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/
“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress
“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review