इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी के भतीजे दीपक राठी ने भंडारे में की शिरकत
July 3rd, 2023 | Post by :- | 206 Views

बहादुरगढ़, लोकहित एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ (गौरव शर्मा)

गुरु महाराज का 14वां कीर्तन व विशाल भंडारा हुआ आयोजित

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

सदाशिव बालाजी मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा गुरु महाराज जी का 14वां विशाल भंडारा एवं कीर्तन  नजफगढ़ रोड पर शास्त्री नगर फेज-2 में आयोजित हुआ। जिसमें इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी के भतीजे दीपक राठी ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर ट्रस्ट के प्रधान भक्त रमेश डांगी व अन्य लोगों ने फूलमालाएं पहना कर एवं स्मृति चिह्न देकर दीपक राठी का स्वागत व सम्मान किया।
दीपक राठी ने सर्वप्रथम गुरु महाराज के दरबार में आर्शीवाद लिया और उसके बाद भंडारे में लोगों को प्रसाद वितरित कर सेवा की। उन्होंने कहा कि आज गुरु पूर्णिमा का शुभ अवसर है और गुरु के बिना व्यक्ति का जीवन अधूरा है। इसलिए सभी को अपने गुरुओं व संत महात्माओं के दिखाए सदभाव के रास्ते पर चलते हुए जनसेवा करनी चाहिए। इससे व्यक्ति का जीवन तो सफल होता ही है साथ ही यह गुरुओं को उनके द्वारा सम्मान देने का जरीया भी बनता है। साथ ही आने वाली पीढी को भी जनसेवा की सिख मिलती है।
वहीं, भक्त रमेश डांगी ने बताया कि गुरु महाराज जी का भंडारा व कीर्तन पिछले 14 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु कीर्तन सुनने व भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने आते है। इस बार भी पूरी श्रद्धा के साथ कीर्तन व भंडारे का आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले आज गुरु पूजा व हवन किया गया। तत्पश्चात भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राजबीर पांचाल, ओमप्रकाश पांचाल, हुकम सिंह सरपंच सांखोल, राजेश सैनी पार्षद, मान सिंह सैन, मास्टर दलीप सिंह, मास्टर जयपाल, प्रकाश ठेकेदार, सूबेदार मेजर सुरेश चंद, नेतराम, बिजेंद्र छिल्लर, रामफल पांचाल, सुरेंद्र सिंह, सुनील, मास्टर कर्ण सिंह, मास्टर सुखबीर सरोहा, मदरुप राठी आदि मौजूद रहे।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review