
अम्बाला:अशोक शर्मा।
अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने शुक्रवार को प्राचीन हनुमान मन्दिर रेलवे रोड अम्बाला शहर से पूजा-अर्चना करते हुए भगवान जग्गननाथ रथ यात्रा का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने रथयात्रा के आगे झाडू भी लगाया। उन्होंने भगवान जग्गननाथ की प्रतिमा के समक्ष माथाटेक कर आर्शीवाद भी प्राप्त किया।
विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर रथ यात्रा का शुभारम्भ करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अम्बाला शहरवासियों के लिए यह सौभाग्य का दिन है कि आज यहां पर भगवान जग्गनाथ की रथयात्रा निकाली जा रही हैं। सभी भक्तों में यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। भक्तिमय वातावरण में भक्त हरे राम हरे कृष्णा के गीतों पर झूम रहें हैं। भारी संख्या में श्रद्धालुओं को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अम्बाला शहर के अन्दर पुरी जैसा दृश्य स्थापित हो रहा हैं। उन्होनें इस मौके पर यह भी कहा कि प्राचीन हनुमान मन्दिर से यात्रा का शुभारम्भ हुआ है और यह रथयात्रा अम्बाला शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए प्रेम नगर स्थित सामुदायिक भवन में जाकर सम्पन्न होगी। उन्होनें इस मौके पर यह भी कहा कि साक्षी गोपाल महाराज जी ने अपना पूरा जीवन भक्ति में लगा दिया हैं। इस्कॉन प्रचार समिति द्वारा इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होनें यह भी कहा कि भक्त और प्रभु का अहम रिश्ता होता हैं। उन्होंने भगवान राम और केवट का एक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।
साक्षी गोपाल महाराज ने इस मौके पर कहा कि हर वर्ष भगवान जग्गनाथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। आज आयोजित इस रथयात्रा में भक्त भारी संख्या में शामिल होकर भक्तिमय हो रहे हैं। रथयात्रा का बाजारों में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत भी किया। विधायक असीम गोयल के प्रेम नगर स्थित निवास स्थान पर भी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर साक्षी गोपाल महाराज, इस्कॉन प्रचार समिति अम्बाला के प्रधान, रितेश गोयल, संजीव गोयल टोनी, हितैष जैन, प्रीतम गिल, आर्यन बत्रा, हरप्रीत भल्ला, विपिन अग्रवाल के साथ-साथ भारी संख्या में श्रद्धालु व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।
https://www.lokhitexpress.com
“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/
“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress
“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review