
कालका/पिंजौर (सुभाष कोहली)। अम्बाला लोकसभा के जगाधरी की अनाज मंडी में भाजपा की गौरवशाली भारत रैली में रिकार्ड तोड़ उमड़ी लोगों की भीड़ ने 2024 में हरियाणा के अंदर भाजपा सरकार की हैट्रिक करने का सन्देश दे दिया है। यह बात कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने रैली में कालका हल्का से गए हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों का आभार प्रकट करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गौरवशाली रैली में हमारे हल्का वासियों की भी अहम भागीदारी रही हैं, इस रैली ने जहां लोकसभा चुनाव के लिए अम्बाला लोकसभा में भाजपा की फिर से पक्की सीट कर दी, वहीं अम्बाला लोकसभा क्षेत्र के 9 हल्कों में भी पार्टी की मजबूती दिखा दी है। जनता की केंद्र और प्रदेश में पिछले 9 वर्षो के कार्यकाल में हुए चहुमुखी विकास को देखते हुए मौजूद केंद्र व प्रदेश की सरकार में आस्था ओर बढ़ गई है। कहा कि कालका हल्का में पिछले कुछ दिनों से वो लोगों से बैठकें करके सरकार के 9 वर्षों में चलाई गई जनहित योजनाओं की जानकारी दे रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उनका फायदा उठा सके।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।
https://www.lokhitexpress.com
“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/
“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress
“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review