जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । राजधानी जयपुर में आस्था और विश्वास का अनुपम संगम देखने को मिला। अवसर था राजापार्क स्थित पंचवटी सर्किल पर आयोजित 22वें विशाल भगवती जागरण का। माँ वैष्णो देवी सेवा समिति और असीजा परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में शहरभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई और माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत संध्या बेला में भव्य पूजा-अर्चना और माता रानी के दरबार के अलौकिक श्रृंगार के साथ हुई। इसके बाद राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक मनोज पारीक एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक और मनमोहक भेंटें प्रस्तुत कीं।
”छम-छम पाँव बाजे…” और “शेरोंवाली के दरबार में…” जैसे लोकप्रिय भजनों पर पूरा पंडाल झूम उठा।
माता के जयकारों से पूरा राजापार्क क्षेत्र गूंज उठा, जिससे चारों ओर का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।
जागरण के पावन अवसर पर आज 16 अक्टूबर 2026 को विशाल प्रसादी (भंडारे) का आयोजन किया जा रहा है।
स्थान: भैरू बाबा मंदिर, सरस डेयरी के पास, सरस्वती बालिका विद्यालय के सामने, सेक्टर-2, जवाहर नगर, जयपुर।
आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


