
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । भाजपा की विचारधारा एंव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए आज जयपुर प्रदेश कार्यालय में तीन बार के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस नेता सुभाष महरिया, एनएसयूआई के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. नरसी किराड, पूर्व डीजीपी गोपाल मीणा, पूर्व आईपीएस रामदेव सिंह खैरवा, पूर्व आईएएस पृथ्वीराज मीणा, पूर्व कमिश्नर भारतीय राजस्व सेवा सीआर मीणा और गंगापुर सिटी के हेमंत शर्मा ने अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने इन सभी के गले में भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के भाजपा में शामिल होने से प्रदेश में कांग्रेस का बिखराव और आपसी फूट अब चौड़े में आ गई है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने गहलोत सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में सीएम और डिप्टी सीएम की लड़ाई बढ़ती कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार अब खुलेआम हो रहा है। कांग्रेस के मंत्री खुले मंचो से सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर चुके हैं। राजस्थान की जनता ने इन सबसे तंग आकर देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को मत और बहुमत देने का मन बना लिया है। बिजली कटौती की बात हो या रीट पेपर लीक सभी मोर्चों पर कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल रही है। सुभाष महरिया ने पेपर लीक कांड से प्रदेश के हजारों परिवारों को हुए नुकसान का हवाला देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा की विचारधारा के साथ एकजुटता से खड़े रहने का संकल्प दिलाया। सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की कमजोर सरकार के दिन लद चुके हैं। कार्यकर्ताओं के जूनून को देखकर स्पष्ट है, कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को संगठित होकर पार्टी हित में काम करने के लिए संकल्प दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने भ्रष्टाचार को खुद ही कबूल कर लिया। कांग्रेस में ना तो नैतिकता बची है ना ही शिष्टाचार नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सुभाष महरिया नरसी किराड, पीआर मीणा, गोपाल मीणा और रामदेव सिंह खेरवा का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में राठौड ने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और नौकरी भर्तियों में घोटालों का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं के जोश के बूते कांग्रेस का सफाया नजदीक बताया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रवक्ता विधायक रामलाल शर्मा, पूर्व विधायक वासुदेव देवनानी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजौर, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगडी, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रनारी आनंद शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।
https://www.lokhitexpress.com
“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/
“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress
“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review