विश्वविद्यालय परिसर से अवैध मजारों को हटवाने के लिए संस्थाएं देवशाली के साथ एकजुट
May 17th, 2023 | Post by :- | 124 Views

चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण विभाग के संयोजक एवं पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के कुलाधिपति (भारत के उप राष्ट्रपति) जगदीप धनखड़ को पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के परिसर में बन रही अवैध मजारों के नाम पर किये जा रहे अतिक्रमण पर कार्यवाही करने हेतु पत्र लिखा है।

देवशाली ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र होने के नाते यह उन जैसे लाखों विद्यार्थियों के लिए चिंता का विषय है कि उत्तर भारत के सर्वोच्च शिक्षण संस्थानों में अग्रणी पंक्ति में शुमार इस संस्थान में हो रहे अवैध निर्माण का किसी ने संज्ञान नहीं लिया या फिर जानबूझकर आँखें मूंदने का कार्य किया गया है।   विश्वविद्यालय जैसे व्यस्त क्षेत्र में इस प्रकार अवैध मजारों का निर्माण किया जाना आश्चर्यजनक होने के साथ-साथ चिंताजनक भी है। ऐसा प्रतीत होता है कि अवैध मजारों की आड़ में पंजाब विश्वविद्यालय परिसर के करोड़ों रुपयों की भूमि पर भू-माफिया कब्ज़ा जमाने के लिए पैंतरे और षड्यंत्र करना चाहता है।   समय रहते यदि उचित कार्यवाही न की गई। तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
यहाँ यह उल्लेखनीय है कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों द्वारा किये गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाला पंजाब विश्वविद्यालय अब अवैध मजारों के कारण स्थानीय छात्रों और निवासियों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

समाज और धर्म सहित मानवता प्रेमी देवशाली ने कुलाधिपति महोदय से अनुरोध किया कि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के परिसर में अवैध रूप से बन रही मजारों के नाम पर जमीन पर कब्ज़ा करने वालों के विरुद्ध शीघ्र उचित और कानूनन कार्यवाही की जाय। और विश्वविद्यालय परिसर को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया जाये।
मजेदार बात तो यह है कि इस सर्व हिताय मांग के समर्थन में समाजसेवी संस्थाओं ने भी हुंकार भरी है। हिम एकता वेलफेयर महासंघ पंजीकृत ट्राइसिटी और सिद्ध सर्व सांझा लंगर सेवा मिशन दल ट्राइसिटी सहित हिंद संग्राम परिषद पंजीकृत भारत आदि ने भी शक्ति प्रकाश देवशाली इस उचित मांग का प्रबल समर्थन करते हुए हर प्रकार से हमेशा साथ खड़े होने का भी दम भरा है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review