
लखीमपुर खीरी (पवन दीक्षित)।
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की हुई हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता हार के कारणों पर विचार-विमर्श कर अपनी राय देते हुए नजर आ रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कहीं ना कहीं प्रत्याशियों के चयन में संगठन के द्वारा जो लापरवाही बरती गई उसका खामियाजा नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पड़ रहा है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।
*नए प्रत्याशियों के चयन हार का कारण*
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्टी में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने विचार मंथन करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल शुक्ला ने बताया जो सदर सीट पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पुष्पा सिंह को बनाया गया था हार का कारण प्रत्याशी का चयन रहा है क्योंकि नगरपालिका सदर सीट पर पुष्पा सिंह से वरिष्ठ कार्यकर्ता दावेदारी कर रहे थे उनको दरकिनार करके जिस प्रत्याशी का चयन संगठन के द्वारा किया गया भाजपा के लोगों ने लखीमपुर की जनता ने नकार दिया उसके एवज में इरा श्रीवास्तव जो भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता थी टिकट भाजपा से ना मिलने का कारण निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सदर सीट पर चुनाव लड़का के विजय का परचम लहराया जिससे साफ जाहिर हो रहा है यह संगठन के द्वारा सही निर्णय नहीं लिया गया तो जनता अपना निर्णय स्वयं ले लेती है और वही लखीमपुर सदर सीट पर हुआ भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी से आधे वोट पाकर के हार कर रहे थे और निर्दलीय प्रत्याशी ने सदर सीट पर जनता के साथ चुनाव लड़के विजय का परचम फहरा दिया।
*जिला पंचायत सदस्य ने माना हार का कारण सही प्रत्याशी ना होना*
विचार गोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद पुष्कर ने बताया जो दो दिन पहले नगर पालिका चुनाव के परिणाम आए हैं उससे यही स्पष्ट हो रहा है जहां पर संगठन के द्वारा सही प्रत्याशी का चयन नहीं किया गया पार्टी में नए आए हुए प्रत्याशियों का चयन कर दिया गया जिसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पड़ा है भविष्य में यदि इसमें सुधार नहीं हुआ तो उसके परिणाम और भी विपरीत मिल सकते हैं।
*कार्यक्रम में मौजूद रहे लोग*
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की विचार गोष्ठी में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल शुक्ला बूथ स्तरीय कार्यकर्ता अनुराग दीक्षित अनूप कुमार कनौजिया राजेश अवस्थी शिवानंद मिश्रा शैलेंद्र अवस्थी धर्म जागरण प्रमुख प्रेम किशोर अवस्थी जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र पुष्कर मौजूद रहे।
https://www.lokhitexpress.com
“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/
“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress
“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review