सैन्ट्रल लाईब्रेरी में राजा राममोहन राय की 250वीं जयन्ती पर महिला सशक्तिकरण रैली का आयोजन किया गया।
May 11th, 2023 | Post by :- | 146 Views
सैन्ट्रल लाईब्रेरी में राजा राममोहन राय की 250वीं जयन्ती पर महिला सशक्तिकरण रैली का आयोजन किया गया।

अम्बाला:अशोक शर्मा।
अम्बाला छावनी की स्टेट सैन्ट्रल लाईब्रेरी में राजा राममोहन राय की 250वीं जयन्ती पर महिला सशक्तिकरण रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसडीएम अम्बाला छावनी सतिन्द्र सिवाच व नायब तहसीलदार यशवंत सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में विभिन्न स्कूलों के 250 छात्रों व अध्यापकों ने भाग लिया। इस मौके पर डॉ0 शगुन आहुजा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एक सशक्त देश के लिए महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि हमें लडक़ा व लडक़ी में भेदभाव किए बिना उनका समान रूप पर पालन पोषण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। सरकार ने महिला हैल्पलाईन के साथ साथ महिलाओं के विरूद्ध होने वाली घटनाओं/हिसां के रोकथाम के लिए जिला अस्पतालों में सुकुन केंद्रों की स्थापना की हैं। उन्होंने आहवान किया कि सभी को महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करना चाहिए।
रैली का आयोजन राजकीय महाविद्यालय अम्बाला छावनी की प्राचार्या डॉ0 खुशिला की देखरेख में किया गया। रैली में देशराज बाजवा, सुनीता, गुरजीत कौर, डॉ0 शगुन आहुजा व डॉ0 रजनी सैनी के साथ ही लाइब्रेरी के स्टॉफ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review