
यमुनानगर, ( तरुण शर्मा )। 11 मई-मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी द्वारा यमुनानगर में भी भव्य कार्यालय बनाया गया है। इस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। यह ऐसा स्थान है जहां पर कार्यकर्ता बैठ कर अपनी बैठक कर सकते है और एकजुट होकर आगामी रणनीति बना सकते है। मुख्यमंत्री ने पार्टी की ओर से बनाए गए कार्यालय यमुना कमल के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने अपने कार्यक्रम के दौरान वीरवार को भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय यमुना कमल का अवलोकन किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बुके देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कार्यालय में लगी मां भारती की फोटो पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।
इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच, पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज,पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान मेयर मदन चौहान,भाजपा नेता देवेन्द्र चावला, हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन रोजी मलिक आनन्द, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका, पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग,पूर्व विधायक ईश्वर पलाका व बलवंत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, भाजपा के वरिष्ठ नेता निश्चिल चौधरी, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, सुरेन्द्र बनकट, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति जोहर, चेयरमैन बलविन्द्र सिंह मुजाफत, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुनीत बिंदल, डॉ. विजय दहिया, दाता राम, संगीता सिंघल, कल्याण सिंह, जगदीश धीमान, कर्ण सिंह, विपुल गर्ग, कृष्ण गर्ग, प्रदेश संयोजक सीता राम मित्तल, ऋषि पाल सैनी, कुनाल भारद्वाज, डिप्टी मेयर रानी कालड़ा, जिला उपाध्यक्ष नितिन कपूर, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्म सिंह मट्टïू, कीमत पाल चोपड़ा, रामपाल नम्बरदार, राकेश त्यागी, आदित्य चावला, विपिन साहनी, विभोर पाहुजा, अमन सागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।
https://www.lokhitexpress.com
“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/
“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress
“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review