मुहाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई) दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद
October 3rd, 2026 | Post by :- | 14 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) ।
जयपुर दक्षिण के मुहाना थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक स्प्लेंडर प्लस बाइक भी बरामद कर ली है।
दुकान के बाहर से पार हुई थी बाइक
मामला 6 मार्च 2026 का है,जब परिवादी रामरतन बिजानिया ने अपनी दुकान ‘मारवाड़ टी पॉइंट’ (खरबास सर्किल, रियल स्टेट ऑफिस के पास) के बाहर शाम 7 बजे स्प्लेंडर बाइक (RJ23JS4995) लॉक करके खड़ी की थी। रात 10 बजे दुकान बंद करने पर बाइक गायब मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
*100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले*
डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज (IPS) के निर्देशन, एडीसीपी ललित कुमार शर्मा और एसीपी मानसरोवर हेमेंद्र शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले तथा तकनीकी शाखा की मदद से संदिग्धों की पहचान कर आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।
*लाखेरी (बूंदी) के रहने वाले हैं आरोपी*
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रानू अली (21) पुत्र अहसान अली और साजिद (19) पुत्र मोहम्मद शहजाद, निवासी लाखेरी (जिला बूंदी) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है,जिससे अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।