यमुनानगर में संत गुरु रविदास की राज्य स्तरीय जयंती में थानेसर से पहुंचेंगे हजारों लोग:सुधा
January 21st, 2023 | Post by :- | 263 Views

कुरुक्षेत्र 21 जनवरी विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए सभी गुरुओं की जयंती को सरकार द्वारा मनाने का निर्णय लिया गया था। इस निर्णय के अनुसार सभी समाजों के महापुरुषों की जयंती प्रदेश सरकार द्वारा बडी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस कड़ी में अब 3 फरवरी को यमुनानगर में संत गुरु रविदास जी की राज्य स्तरीय जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

विधायक सुभाष सुधा ने शनिवार को थानेसर हल्का के कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड के आदेशानुसार 3 फरवरी को यमुनानगर में संत गुरु रविदास जी की जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय जयंती समारोह में थानेसर हल्का से हजारों कार्यकर्ताओं शिरकत करेंगे। इन कार्यकर्ताओं के लिए करीब 50 बसों की व्यवस्था की गई है और थानेसर से यमुनानगर तक कार्यकर्ताओं के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए है ताकि किसी कार्यकर्ता को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में कोई दिक्कत ना आए। इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी की जयंती को लेकर थानेसर हल्का के सरपंचों एवं जिप पार्षद की ड्यूटियां लगा दी गई है। प्रत्येक सरपंच अपने-अपने गांव और शहर के निर्वतमान पार्षद अपने-अपने वार्डों से कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे और उनसे संपर्क साधेंगे। इस जयंती समारोह को लेकर राज्य सरकार का संदेश भी लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और संगठन के प्रयासों से सभी समाज के महापुरूषों की जयंती को परम्परा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस जयंती को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और 3 फरवरी को यमुनानगर में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review