*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा परिवार में जताया विश्वास*
मनोज शर्मा,चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज चंडीगढ़ वार्ड नंबर 5 के मनीमाजरा क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौधरी जसपाल सिंह पाली प्रधान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा की उपस्थिति में सैकड़ों परिवारों एवं युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा परिवार में शामिल होने की घोषणा की।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने नव शामिल हुए परिवारों और युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति को नई दिशा मिली है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और इसी विश्वास के कारण बड़ी संख्या में लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अध्यक्ष भूपिंदर सैनी ने उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों और जनहित की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों से प्रभावित होकर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग लगातार भाजपा परिवार का हिस्सा बन रहे हैं।
कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सतपाल वर्मा, जिला महामंत्री राजेश सिंगला एवं राम शुक्ला, शरगुन अरोड़ा, वार्ड नंबर 5 मंडल अध्यक्ष खुशपाल, मंडल महामंत्री तरसेम लाल अत्री सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल हुए परिवारों और युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा तथा भाजपा की नीतियों में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि मनीमाजरा सहित पूरे चंडीगढ़ में भाजपा का संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से पार्टी का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


