कोण्डागांव,आधे अधूरे सड़क निर्माण पर टोल प्लाजा के विरोध में कांग्रेस ने खोला मोर्चा, धरना-ज्ञापन
August 22nd, 2019 | Post by :- | 453 Views

कोंडागांव(नरेश गोलछा )-जिला कांग्रेस कमेटी कोण्डागांव के तत्वाधान में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ व आमजनों ने 21 अगस्त को नेशनल हाईवे 30 पर स्थित मसोरा टोल प्लाजा में वसूली के विरोध में सांकेतिक धरना दिया। धरना देने के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन भी सौपा गया।

जानकारी अनुसार, कोण्डागांव जिला से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे 30 पर 20 अगस्त से टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया है। इसके चलते यहां से गुजरने वाले सभी वाहनों से रुपए वसूली की जा रही है। लेकिन दूसरी ओर कोण्डागांव मुख्यालय में ही सड़क निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। ऐसे में कांग्रेसियों ने 21 अगस्त को एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। धरना देने के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि, जब तक कोण्डागांव के  आधे अधूरे निर्मित नालियां,  सड़क आदि पूर्ण रूप से निर्मित ना हो जाए साथ ही शहर की स्ट्रीट लाइट चालू ना हो जाए तब तक टोल वसूली स्थगित की जाए।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

धरना दे रहे कांग्रेसियों ने यह भी मांग किया है कि, कोण्डागांव जिले के स्थानीय वासियो के पंजीकृत वाहनों को भी टोल से मुक्त किया जाए। जानकारी हो, बेडमा से लेकर दहिकोंगा तक 61 किमी का सड़क निर्माण पीआरए कम्पनी द्वारा करवाया गया है। इसके घटिया निर्माण को लेकर पूर्व में समय-समय पर कांग्रेस ने आवाज बुलंद किया था। दबाव में आकर कम्पनी ने निर्माण कर तो दिया, लेकिन नगर के अंदर आधा अधूरा और घटिया निर्माण किया गया। इस मुद्दें को लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन उनके कानों में जु नही रेंगी। अब आधे अधूरे व घटिया निर्माण के बाद आनन फानन में टोल बसूली चालू कर दी गई। इसे लेकर आवागमन करने वाले यात्रियों में रोष है।

धरना देने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को चेतावनी भी दी है कि यदि समस्या का निराकरण जल्द नही हुआ तो जिला कांग्रेस कमेटी और अधिक उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त महामंत्री शांतिलाल सुराना, विधायक प्रतिनिधि शिशिर श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष सुखबति मरकाम, जिला महामंत्री गीतेश गांधी, जेपी यादव, कपिल चोपड़ा, जिला प्रवक्ता व पार्षद तरुण गोलछा उपस्थित रहे।

जिला पंचायत सदस्य परनिया पटेल, दलसाय मरकाम, महिला शहर अध्यक्ष तबसुम बानो, राजीव ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष रितेश पटेल, प्रेमराज चोपड़ा, युवा कांग्रेस महासचिव अंकेश जैन, सुमित श्रीवास्तव, नवदीप तिवारी, रितेश गोयल, हीरा दीवान, भंगी पटेल, आसिफ मेमन, राजू बर्मन, सुनील रैकवार, चंचल विश्वास सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता टेक्सी यूनियन के सदस्य आमजन उपस्थित रहे।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review