सड़क हादसे में गंभीर घायल की पत्रकार ने बचाई जान उरमाल सरगीगुड़ा मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा था घायल पत्रकार युमेन्द्र कश्यप ने मोटरसाइकिल से पहुंचाया अस्पताल
September 16th, 2026 | Post by :- | 12 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _जिले के मैनपुर ब्लाक अंतर्गत आने वाले नवीन तहसील अमलीपदर क्षेत्र उरमाल सरगीगुड़ा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़ा हुआ था हादसे में उसके मुंह और आंख के ऊपर गंभीर चोटें आई थीं घायल की हालत देखकर मौके से गुजर रहे उदन्ती टाइम्स के पत्रकार युमेन्द्र कश्यप ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल उसकी मदद के लिए आगे आए पत्रकार युमेन्द्र कश्यप ने बिना समय गंवाए घायल व्यक्ति को अपनी मोटरसाइकिल के सहारे उरमाल अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार शुरू किया गया। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से घायल व्यक्ति को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकी और उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली सड़क दुर्घटना के बाद घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले पत्रकार युमेन्द्र कश्यप ने इस मानवीय प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है उन्होंने एक बार फिर यह संदेश दिया कि संकट की घड़ी में समय पर की गई मदद किसी व्यक्ति के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।