वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
September 10th, 2026 | Post by :- | 23 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

रायपुर/गरियाबंद _ शिक्षा में समावेशिता और नवाचार की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करते हुए वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ की उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है टीम द्वारा दृष्टिबाधित एवं सामान्य विद्यार्थियों के लिए 11,000 से अधिक ऑडियो बुक्स तैयार करने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है इस अभियान की शुरुआत 5 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षिका सुश्री के. शारदा के नेतृत्व में हुई सुश्री शारदा स्वयं अब तक 1,800 से अधिक ऑडियो बुक्स तैयार कर चुकी हैं उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 30 शिक्षक-शिक्षिकाएँ अपने नियमित शैक्षणिक दायित्वों के साथ इस अभिनव कार्य में योगदान दे रहे हैं जिसमें गरियाबंद जिले के शिक्षक शिक्षिका . समीक्षा गायकवाड़ .408 ,अनिल कुमार अवस्थी 230 संतोष कुमार तारक ने प्ले लिस्ट में .204.कंटेंट बना कर सहभागिता दी।

3 सितंबर 2026 को लोकभवन, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल श्री रामेन डेका एवं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की छत्तीसगढ़ हेड डॉ. सोनल राजेश शर्मा द्वारा टीम को सम्मान प्रदान किया गया ऑडियो बुक्स के माध्यम से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री सहज रूप से उपलब्ध हो रही है वहीं सामान्य विद्यार्थी भी सुनकर सीखने की आधुनिक पद्धति का लाभ उठा रहे हैं यह पहल शिक्षा को अधिक समावेशी सुलभ और तकनीक-सम्मत बनाने की दिशा में अनुकरणीय प्रयास है वर्ल्ड ऑडियो बुक चैनल पर 107 से अधिक प्लेलिस्ट उपलब्ध हैं और इसे अब तक 8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है टीम का लक्ष्य शीघ्र ही 11,000 ऑडियो बुक्स का लक्ष्य पूर्ण कर प्रत्येक विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री पहुँचाना है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।