वीरेंद्र कंवर ने लमलैहड़ी-ऊना बस को दिखाई हरी झंडी
September 13th, 2022 | Post by :- | 200 Views
ऊना, 13 सितंबर: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ऊना से लमलैहड़ी बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह बस दोहपर 2.40 पर ऊना से चलेगी और सायं 3.15 बजे लमलैहड़ी पहुंचेगी तथा वापिस मदनपुर से होते हुए सायं 4 बजे ऊना पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस बस सेवा के आरंभ होने से लमलैहड़ी व मदनपुर के लोगों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की यह काफी पुरानी मांग थी जिसे प्रदेश सरकार ने पूरा कर दिया है। वीरेंद्र कंवर ने बस सेवा आंरभ करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review