माता बहादुर कलारिन सम्मान एवं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार के लिए 25 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित दोनों पुरस्कारों के लिए चयनित महिला को 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि
September 3rd, 2026 | Post by :- | 13 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान, वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे इनमें माता बहादुर कलारिन सम्मान तथा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार शामिल हैं दोनों पुरस्कारों के लिए पुरस्कार राशि 2-2 लाख रुपये नगद अथवा चेक के रूप में प्रदान की जाएगी। पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है माता बहादुर कलारिन सम्मान छत्तीसगढ़ राज्य में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष तथा नारी उत्थान के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को प्रदान किया जाएगा वहीं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार महिलाओं, विशेषकर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला को प्रदान किया जाएगा दोनों पुरस्कारों के लिए छत्तीसगढ़ की निवासी एक महिला का प्रतिवर्ष राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल के माध्यम से चयन किया जाएगा चयनित महिला को पुरस्कार राशि के साथ सम्मान, प्रतीक चिन्ह युक्त पट्टिका एवं प्रशस्ति प्रदान की जाएगी पुरस्कार के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं रहेगा आवेदन के लिए महिला का पूर्ण परिचय, संबंधित क्षेत्र में किए गए सेवा एवं उत्कृष्ट कार्यों की प्रमाण सहित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करना आवश्यक होगा उपलब्धियों के वास्तविक तथ्यों पर आधारित होने संबंधी प्रमाणपत्र भी संलग्न करना होगा इसके अलावा पूर्व में प्राप्त अन्य पुरस्कारों का विवरण, उत्कृष्ट सेवा कार्यों के संबंध में प्रकाशित प्रतिवेदन की जानकारी एवं उसकी छायाप्रतियां, प्रख्यात पत्र-पत्रिकाओं तथा संस्थाओं द्वारा की गई टिप्पणियों की छायाप्रति अथवा सत्य प्रतिलिपि तथा अन्य सुसंगत दस्तावेज संलग्न करने होंगे चयन होने की स्थिति में पुरस्कार ग्रहण करने के संबंध में महिला की लिखित सहमति भी प्रस्तुत करनी होगी। निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 25 सितम्बर 2026 के पूर्व संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कक्ष क्रमांक 79 से प्राप्त कर जमा किए जा सकते हैं निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।