अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर ने ली समय-सीमा की बैठक श्रीमती ठाकुर ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, किसान किताब के शत-प्रतिशत डीएससी करने के दिए निर्देश
September 3rd, 2026 | Post by :- | 9 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में किसी भी व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने पर संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई करते हुए शिकायत का निराकरण करें शिकायत की स्थिति की गई कार्रवाई अथवा अन्य संबंधित जानकारी की लिखित सूचना अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए तथा विभागीय अधिकारी इसकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें साथ ही प्रकरणों के निराकरण की जानकारी निर्धारित समय-सीमा में वरिष्ठ कार्यालय को लिखित रूप में भेजना सुनिश्चित करें उन्होंने पीजी पोर्टल के लंबित प्रकरणों का भी प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए अपर कलेक्टर श्रीमती ठाकुर ने किसानों की किसान किताब का पटवारियों के माध्यम से शत-प्रतिशत डीएससी सुनिश्चित करने को कहा उन्होंने कहा कि जिन किसानों का एग्रीस्टेक में पंजीयन नहीं हुआ है उनका पंजीयन कराने के लिए कृषि एवं राजस्व विभाग के मैदानी अमले द्वारा विशेष शिविर आयोजित किए जाएं जिन शासकीय कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं वहां प्री-पेड बिजली बिलिंग व्यवस्था लागू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा 1 अगस्त 2026 से सभी शासकीय कार्यालयों में प्री-पेड बिजली बिलिंग व्यवस्था लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं अपर कलेक्टर ने सहकारी समितियों में उर्वरकों के पर्याप्त भंडारण एवं किसानों को समय पर वितरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने को कहा उन्होंने समितिवार उर्वरक भंडारण, वितरण प्रतिशत एवं शेष स्टॉक की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए अपर कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (पीवीटीजी) के पात्र हितग्राहियों के वय वंदन कार्ड शत-प्रतिशत बनाने के निर्देश दिए उन्होंने जिले में कुपोषण की दर को कम करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के निर्देश दिए उन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण करने को कहा एचपीवी वैक्सीन एक ऐसा टीका है जो ह्यूमन पैपिलोमावायरस से बचाता है यह टीका महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है इस दौरान बैठक में सभी एसडीएम सहित जिले के समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।