श्री श्याम परिवार ट्रस्ट ने वितरित की दिव्यांगो को ट्राई साइकिल   
August 5th, 2022 | Post by :- | 327 Views

पंचकूला (मनोज शर्मा) पंचकूला सेक्टर 14 एससीओ नंबर 133 में चल रहे श्री श्याम परिवार ट्रस्ट मानव सेवा को समर्पित चिकित्सा सेवा के साथ साथ मानव कल्याण के लिए भी हमेशा आग्रणी रहता है। ट्रस्ट की कार्यशैली के कारण इसकी ख्याति बहुत कम समय में चारों तरफ फैल गई। यही कारण है आज हर इंसान अपने सुख धर्म-कर्म के कार्य इसी ट्रस्ट के माध्यम से करना चाहते हैं।
इसी कड़ी में समाजसेवी प्रदीप गर्ग ने अपने पिता श्री राम रिशपाल गर्ग की नवमी पुण्यतिथि पर जरूरतमंद लोगों को ट्राई साइकिल वितरित की ताकि वे भी समाज की मुख्यधारा से जुड़कर, आगे बढ़ सके। इस मौके पर श्री श्याम परिवार ट्रस्ट एवं अन्य गणमान्य लोगों ने  श्री राम रिशपाल गर्ग को श्रद्धांजलि भी दी। आपको बता दें कि श्री श्याम परिवार ट्रस्ट पंचकूला में प्रतिदिन  सैकड़ों की संख्या में लोग आकर अपना इलाज कराते हैं। इस ट्रस्ट में रोगियों से रजिस्ट्रेशन के 11 रुपए एवं 11 रुपए दवाई के  लिए जाते हैं। यही नहीं ,  ट्रस्ट में , बाजार से कई गुना  कम दरों पर ,  रोगियों के टेस्ट भी किए जाते हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review