✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़
गरियाबंद _ जिले में आवासीय विश्वविद्यालय हेतु विधायक को माँग पत्र सौंपा
मम राजीव लोचन जिला मानस संघ गरियाबंद छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में ब्लाक स्तरीय तुलसीदास जन्मोत्सव पर मानस गान एवं विविध कार्यक्रम बहेराबुडा़ और कनेसर गाँव में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला मानस संघ संस्थापक राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत डाॅ मुन्नालाल देवदास ने कहा कि तुलसीदास जी का रामराज्य प्रजातंत्र के सिद्धांत पर आधारित है इसका उदाहरण श्रीराम चरित मानस में देखिए । राम राजा बनने के बाद अपने प्रजाजनों से कहते हैं –
जो अनीति कछु भाषौं भाई।
तौ मोहि बरजहु भय बिसराई।।
इसका भावार्थ यह है कि यदि मैं कोई अनीति की बात कहूँ तो मुझे बिना भय के नि:संकोच बोल सकते हो श्रीराम जी ने राज सिंहासन पर बैठकर प्रजा को अधिकार दिया इसलिए कह सकते हैं कि तुलसी का रामराज्य प्रजातांत्रिक सिद्धांत पर आधारित है।
डाॅ देवदास ने आगे कहा कि यदि हमारे देश में राम चरित मानस की इस नीति का पालन होगा , तो भारतीय संसद में कभी अमर्यादित हंगामा नहीं होगा और भारत में फिर से रामराज्य की कल्पना साकार होगी इसी वे तरह बहेराबुडा़ गाँव के नामकरण की रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी भी दी।
इस जन्मोत्सव को राजिम विधायक रोहित साहू जी, सर्व समाज समन्वय महासभा प्रांताध्यक्ष प्रोफेसर डाॅ संजीव कर्मकार और आमंत्रित आतिथियों ने भी संबोधित किया ।
सर्व समाज समन्वय महासभा के पदाधिकारियों ने विधायक रोहित साहू जी को गरियाबंद जिला में कौशल आधारित आवासीय विश्वविद्यालय हेतु माँग पत्र सौंपा।
विधायक ने इस आवासीय विश्वविद्यालय को युवाओं का भाग्य विधाता कहा उन्होंने सर्व समाज समरसता भवन और मानस भवन बनाने की घोषणा की, साथ ही टीना शेड का लोकार्पण किया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव प्रताप मोहंती, जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा पारस ठाकुर, सरपंच अनिता ध्रुव, मनीष ध्रुव, सर्व समाज समन्वय महासभा जिला अध्यक्ष केशर निर्मलकर, महामंत्री सुरेन्द्र सोनोटेक, शिक्षा प्रकोष्ठ सह संयोजक अशोक मिश्रा, जिला मानस संघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम चन्द्राकर एवं समस्त पदाधिकारियों और ग्राम वासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। बरसते पानी में भी लोगों ने रामकथा का आनंद रात्रि 1 बजे तक लिया कार्यक्रम का संचालन जिला मानस संघ कोषाध्यक्ष डोमार साहू, ब्लाक अध्यक्ष टिकेश्वर सिन्हा, यशवंत भेड़िया ने किया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


