तालुका विधिक सेवा समिति कुशलगढ़ के तत्वावधान में गांधी जयंती पर रैली निकालकर प्लास्टिक ना बाबा ना बाबा अभियान का शुभारंभ
October 2nd, 2019 | Post by :- | 329 Views

बांसवाडा(अरूण जोशी)
तालुका विधिक सेवा समिति कुशलगढ़ के तत्वावधान में गांधी जयंती पर रैली निकालकर प्लास्टिक ना बाबा ना बाबा अभियान का शुभारंभ हुआ। गांधी जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया तथा सभी विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना की गई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति कुशलगढ़ अध्यक्ष पूरन सिंह मीणा के नेतृत्व में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती एवं प्लास्टिक ना बाबा ना केपियन का आयोजन अभियान का शुभारंभ किय। न्यायालय परिसर में कुशलगढ़ शहर के प्लास्टिक ना बाबा ना बाबा के नारे लगाते हुए स्वच्छता एवं सिंगल प्लास्टिक का उपयोग ना करने के बाबत जागरूकता रैली निकाली गई। इस अभियान में नपाध्यक्ष रेखा जोशी,विकास अधिकारी पप्पू लाल मीणा,ए.एस.ई.बी.ई.ओ. शंभूलाल नायक उपस्थिति में इस रैली में छात्र छात्रा कर्मचारी अधिकारी के अलावा सेवा नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ निकला। जहां अभियान में अलग-अलग टीमों का गठन कर शहर में प्लास्टिक बैग्स पॉलिथीन जप्त कर दुकानदारों आगाह कर खेलावन प्लास्टिक पालिका कर्मियों ने अपने साथ लिया। रैली के पश्चात न्यायिक मजिस्ट्रेट पूरन सिंह मीणा ने राजकीय महाविद्यालय कुशलगढ़ की छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि की प्लास्टिक ना बाबा ना कैंपेन का उद्देश्य को सफल बनाने में योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को योगदान देने वाले उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सब इस ओर अभियान को सफल बनाने के लिए प्रयास करेंगे तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी रैली में सीआई हनुमंत सिंह न्यायालय स्टाफ व विजय सिंह एडवोकेट हरेंद्र पाठक राकेश कुलदीप सहित उपस्थित थे। कुशलगढ़ न्यायिक मजिस्ट्रेट व नपाध्यक्ष रेखा जोशी विकास अधिकारी पप्पू लाल मीणा सहित सैकड़ों बालक बालिकाओं ने नगर में रैली निकाली व दुकानदारों से मांग कर प्लास्टिक की थैलियां अपने हाथ से डोली में लेकर नगर पालिका पहुंचे। जहां पर पालिका कर्मियों ने प्लास्टिक की थैलियों को जलाई।
फोटो 2 रैली के दौरान जप्त की गई प्लास्टिक की थैलियों पर नष्ट करते हुए पालिका कर्मी।
फोटो 3 मजिस्ट्रेट विकास अधिकारी व नपाध्यक्ष जोशी सहित अधिकारी कर्मचारी को छात्र रैली निकालते हुए।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review