अमलीपदर थाने में बहनों ने जवानों से लिया सुरक्षा का वचन वर्दी वालों की कलाई पर सजा राखी का धागा
August 30th, 2026 | Post by :- | 38 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अमलीपदर थाना परिसर में शनिवार को भाई-बहन के स्नेह के साथ समाज और पुलिस के बीच भरोसे की डोर भी मजबूत होती नजर आई वनबंधु परिषद एकल अभियान, संभाग छत्तीसगढ़, भाग मध्य छत्तीसगढ़, अंचल नयापारा एवं संच उरमाल एकल विद्यालय परिवार के तत्वावधान में पुलिस जवानों के लिए विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दोपहर 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में एकल विद्यालय परिवार की बहनों ने थाना प्रभारी भोगराम ध्रुव सहित पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधी राखी बांधते समय बहनों ने जवानों के स्वस्थ, सुरक्षित और सुखी जीवन की कामना की वहीं पुलिस जवानों ने भी बहनों को हर परिस्थिति में सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ रेमेंन्द्र पाण्डेय, हीरा लाल चंद्राकर, पवन यादव, ठाकुर एवं मरकाम सहित अन्य जवान मौजूद रहे थाने का माहौल कुछ देर के लिए पुलिसिंग से अलग पारिवारिक और भावनात्मक नजर आया।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री डॉ. मनीष कुमार सिन्हा ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं है, बल्कि उन जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता जताने का भी अवसर है, जो दिन-रात समाज की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्य पर तैनात रहते हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस जवान हर त्योहार पर अपने परिवार से दूर रहकर लोगों की सुरक्षा में जुटे रहते हैं ऐसे आयोजनों से जवानों का मनोबल बढ़ता है और पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास और अपनत्व का रिश्ता और मजबूत होता है।

कार्यक्रम में उरमाल संच के संरक्षक खगेश्वर नायक, सचिव लम्बोदर साहू, कोषाध्यक्ष प्रकाश कश्यप, प्राथमिक शिक्षा प्रभारी तानसिंह मांझी, बेनुराम नागेश, नयापारा अंचल अभियान प्रमुख गनीराम दीवान, उरमाल संच प्रमुख बिसाहू राम ध्रुव, लोकेश कुमार नागेश, सुरेश कुमार नागेश, मनोज रजक, गुरुतम नागेश सहित श्रीमती जयंती सिन्हा, श्रीमती चंद्रिका कश्यप, सुश्री सावेत्री कोमर्रा, सुश्री रुखमणी प्रधान, सुश्री पदमनी नायक, सुश्री संध्या कश्यप, सुश्री पिंकी नागेश एवं सुश्री कस्तुरी सोम समेत एकल विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

रक्षाबंधन के इस खास आयोजन में राखी सिर्फ कलाई पर नहीं बंधी, बल्कि पुलिस और समाज के बीच भरोसे, सम्मान, सुरक्षा और भाईचारे का रिश्ता भी और मजबूत हुआ।

 

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।