*सेक्टर -20 मार्केट में हुई पुलिस-पब्लिक मीटिंग,भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान*
August 30th, 2026 | Post by :- | 18 Views

मनोज शर्मा ,चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में डीएसपी अभिनंदन एवं इंस्पेक्टर श्रीमती सरिता राय ने दुकानदारों से हर आपराधिक घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाने तथा मार्केट में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर घटना की रिपोर्ट दर्ज होने से बार-बार अपराध करने वाले लोगों की पहचान करने और मामलों को सुलझाने में पुलिस को मदद मिलती है।
भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने कहा कि दुकानदारों द्वारा सामने लाई गई समस्याओं को पुलिस प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाकर समाधान की दिशा में पहल की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस, व्यापारियों और मार्केट एसोसिएशन के बीच बेहतर समन्वय से ही सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है।
इस अवसर पर लव जैन, भाजपा वार्ड नंबर 18 के महामंत्री संदीप भाटिया, रमेश बत्रा, गिरीश अग्रवाल, राकेश कुमार गर्ग एवं शैली सिंह सहित मार्केट के प्रमुख लोग और बड़ी संख्या में दुकानदार उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।