समाधान शिविर का हुआ आयोजन।
August 17th, 2026 | Post by :- | 55 Views

अंबाला:अशोक शर्मा
डीडीपीओ दिनेश शर्मा ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए आमजन की समस्याओं को सुनने का काम किया। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध रूप से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीडीपीओ ने कहा कि समाधान शिविर में जो भी शिकायतें प्राप्त होती है उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाएं। इसके साथ-साथ सरकार की जन- कल्याणकारी योजनाओं बारें भी लोगों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा समाधान शिविर आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उदेश्य से शुरू किया गया है और आमजन कि समस्याओं का जल्द एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चत करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है।
शिविर के दौरान के दौरान अम्बाला शहर निवासी विशाल कुमार ने अस्थाई निवास प्रमाण पत्र की जांच करवाने बारे, गांव दुराना निवासी साहिल ने वोट कटने की शिकायत देने बारे, सैक्टर 9 अम्बाला शहर निवासी रामेश्वर शर्मा ने इंतकाल दर्ज ने होने बारे शिकायत, गांव थरवा निवासी विक्रम सिंह ने सडक़ ठीक करवाने बारे, व अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। डीडीपीओ दिनेश शर्मा ने सभी शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके एसईपीओ पंचायत विभाग गौरव, लोक निर्माण विभाग से जेई संदीप, जनस्वास्थ्य विभाग जेई विनोद राणा, एमीनेट पर्सन गुरजन्ट सिंह, यशपाल चौधरी, योगेश साहनी के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।