अंबाला :अशोक शर्मा । जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला के सक्षम मार्गदर्शन तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला के पर्यवेक्षण में, आज गांव हरड़ा एवं हरड़ी, जिला अंबाला में विधिक साक्षरतशिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का आयोजन कानूनी सहायता अधिवक्ता कमल धीमान द्वारा पीएलवी जय सिंह के सहयोग से तथा महिला एवं बाल विकास विभाग, अंबाला के समन्वय से किया गया। शिविर में लगभग 20 लाभार्थियों ने भाग लिया।
शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं लाभार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी एवं जनकल्याणकारी विषयों के बारे में जागरूक किया गया। इनमें विशेष रूप से NALSA (ASHA) – Awareness, Support, Help and Action (Standard Operating Procedure towards Eliminating Child Marriage), 2025 के तहत बाल विवाह की रोकथाम, जागरूकता एवं उपलब्ध सहायता के संबंध में जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त यौन शोषण एवं उससे बचाव के कानूनी उपाय, महिलाओं एवं बच्चों को घरेलू हिंसा एवं दहेज संबंधी उत्पीडऩ से संरक्षण, तथा Protection of Women from Domestic Violence Ac के प्रावधानों के बारे में बताया गया। उपस्थित लोगों को *कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडऩ की रोकथाम अधिनियम के संबंध में भी जागरूक किया गया। शिविर में पीडि़तों के लिए उपलब्ध पीडि़त मुआवजा योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि पात्र पीडि़तों को नियमानुसार मुआवजा एवं विधिक सहायता उपलब्ध करवाई जा सकती है।
इसके साथ ही Plastic Free Haryana – Green Today, Secure Tomorrow अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा *पौधारोपण अभियान* के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित किया गया।शिविर के अंत में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे अपने अधिकारों एवं उपलब्ध सरकारी/कानूनी सहायता योजनाओं के प्रति जागरूक रहें तथा बाल विवाह, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, यौन उत्पीडऩ एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।