वीरांगना अवंती बाई जयंती पर धनपति वर्मा को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया आशीर्वाद
August 17th, 2026 | Post by :- | 46 Views

पीलीभीत। लखनऊ में आयोजित वीरांगना रानी अवन्तीबाई जयंती के कार्यक्रम मंच पर पहुचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव में लोध राजपूत समाज को एक जुटता एवं उनके साथ खड़े रहकर 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस अवसर पर सपा अध्यक्ष ने पीलीभीत से कार्यक्रम में शामिल हुए दो नेताओ पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता हेमराज वर्मा का नाम लेते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की कमान सम्भाल कर सरकार बनाने में भूमिका देने की बात कही। साथ ही बरखेडा विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदारी पेश करने वाले सपा नेता धनपति वर्मा को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मंच से आशीर्वाद मिला। जिसको लेकर लोध समाज के कार्यक्रम मंच से सपा अध्यक्ष के एक्टिव होने को लेकर पीलीभीत की सियासत गरमा गई है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।