बिजली कटौती लो वोल्टेज की समस्या को लेकर 28 अप्रेल को मैनपुर में कांग्रेस द्वारा बिजली कार्यालय का घेराव और पुतला दहन
April 23rd, 2025 | Post by :- | 4 Views

गरियाबंद_मैनपुर क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर ब्लाक कांग्रेस द्वारा 28 अप्रेल दिन सोमवार को मैनपुर नगर में धरना प्रदर्शन के साथ ही बिजली कार्यालय का घेराव एवं पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है आज बुधवार ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व में कांग्रेसजनो की एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौपकर आन्दोलन करने की बात कही है इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस महामंत्री गैंदुयादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नेताम शाहिद मेमन,डोमार साहू,तनवीर राजपूत,आदिवासी नेता रामसिंह नागेश,किसान नेता थानु पटेल,एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता किसान उपस्थित थे ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि मैनपुर क्षेत्र की जनता बिजली की लचर व्यवस्था से बेहद परेशान हो गई है यहां 24 घंटा में 30 से 35 बार बिजली बंद हो रहा है और भीषण गर्मी में पंखा कुलर तक नही चल पा रहा है पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है बिजली आधारित व्यवसाय पुरी तरह प्रभावित हो गया है बिजली कटौती से शासकीय कार्यालयों में भी कार्य बाधित हो रहा है श्री ध्रुव ने आगे यह भी बताया कि लो वोल्टेज इतना बुरा स्थिति पहुंच गया है कि 100 वाट की बल्ब में चेहरा पहचाना मुश्किल हो गया है ट्यूब वेल मोटर पंम्प नही चल पा रहे है बिजली विभाग व्यवस्था में सुधार नही कर पा रहा है क्षेत्र की जनता लगातार बिजली कटौती से निजात दिलाने और लो वोल्टेज की समस्या दूर करने की मांग कर रहे है लेकिन इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए ना तो बिजली विभाग के अफसर ध्यान दे रहे है और न ही राज्य सरकार श्री ध्रुव ने कहा बिजली की लचर व्यवस्था से त्रस्त जनता की समस्या को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा 28 अप्रेल दिन सोमवार सप्ताहिक बाजार को मैनपुर दुर्गा मंच में धरना प्रदर्शन किया जायेगा इसके बाद बिजली कार्यालय का घेराव कर पुतला दहन किया जायेगा जिसकी सारी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।