देवभोग_वास्तविक हितग्राहियों को पीएम आवास योजना का लाभ मिले इसलिए अपने निर्वाचन क्षेत्र के 4 पंचायतों में घर घर पहुंच सर्वे कर रहे जनपद सभापति_देवेंद्र सिंह राजपूत     
April 23rd, 2025 | Post by :- | 7 Views

गरियाबंद_देवभोग।घूमरगुड़ा जनपद क्षेत्र से निर्वाचित जनपद सदस्य देवेंद्र ठाकुर अपने निर्वाचित क्षेत्र में आने वाले पंचायत घूमरगुड़ा सरगीगुड़ा बरकानी गंगराजपुर में घर घर पहुंच रहे हैं पीएम आवास योजना पल्स के तहत वास्तविक हितग्राहियों को योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने भाजपा सरकार ने जनप्रतिनिधियों को भी दायित्व दिया हुआ है अपनी जिम्मेदारी को पुरी करने जनपद सभापति देवेंद्र ठाकुर अब तक 4 पंचायत में 63 हितग्राहियों को आवास पल्स योजना के तहत सर्वे सूची में शामिल कर चुके हैं देवेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि सर्वे में शामिल सभी हितग्राही पात्रता रखते हैं श्री देवेंद्र ठाकुर ने भाजपा सरकार को इस पहल की सराहना किया जनप्रतिनिधियों को मिली जवाबदारी से पात्रता रखने वाले समस्त हितग्राहियों को लाभ सुनिश्चित हो गया है 10दिव्यांग जिन पर परिवार का बोझ,उन्हें भी आवास मिलेगा_देवेंद्र ठाकुर ने अब तक सर्वे में 63 हितग्राहियों के नाम आवास पल्स में शामिल किए हैं इनमें से 10 दिव्यांग है श्री ठाकुर ने कहा कि ओमप्रकाश प्रधान,अनिता सोनी, चौती विभार,जयंती नागेश,पद्मिनी बीसी जैसे जरूरत मंद लोग दिव्यांग होने के साथ परिवार की पूरी जिम्मेदारी का बोझ अपने कंधे पर लेकर घूम रहे कोई पड़ोसी पर आश्रित है तो कोई कच्चे मकान में पॉलीथिन डालकर रहने को मजबूर हैं लाचारी हो या मजबूरी कहे इन तक योजना नहीं पहुंच पाई थी जवाबदार इन्हें अनदेखा कर दिया करते थे लेकिन अब भाजपा के डबल इंजन सरकार में ऐसे जरूरत मंद तक योजना खुद चल कर गई है श्री देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि आशा ही नहीं पुरा विश्वास है जल्द ही इनका अपना पक्का मकान होगा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।