पंजाब में पेपर लीक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पंजाब विधानसभा का घेराव बुधवार को
August 4th, 2026 | Post by :- | 36 Views

मनोज शर्मा, चंडीगढ़। ए बी वी पी (ABVP) पंजाब द्वारा प्रदेश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक,शिक्षा व्यवस्था की बदहाल स्थिति एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में 5 अगस्त 2026 (बुधवार) प्रातः 11 बजे,रैली ग्राउंड, सेक्टर-25, चंडीगढ़ में विशाल छात्र आंदोलन एवं विधानसभा घेराव का आयोजन किया जा रहा है।

इस संबंध में स्वास्तिक गौतम,संयुक्त सचिव,पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय से बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं छात्र इस आंदोलन में भाग लेंगे। सभी छात्र 5 अगस्त को प्रातः पंजाब विश्वविद्यालय के एडमिन ब्लॉक में एकत्रित होंगे, जहां से ABVP के नेतृत्व में संगठित रूप से रैली ग्राउंड, सेक्टर-25 के लिए रवाना होंगे। इसके बाद पूरे पंजाब से आए हजारों छात्र विधानसभा की ओर कूच करेंगे।

स्वास्तिक गौतम ने कहा कि प्रदेश में बार-बार हो रहे पेपर लीक ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है तथा कानून व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। सरकार इन गंभीर मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाने में विफल रही है, जिसके चलते विद्यार्थियों में भारी रोष है।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों के अधिकारों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। यह आंदोलन किसी एक छात्र संगठन का नहीं, बल्कि पूरे छात्र समाज की आवाज़ है। ABVP सरकार से मांग करती है कि पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई की जाए, दोषियों को कड़ी सजा मिले, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस लोकतांत्रिक आंदोलन का हिस्सा बनें और छात्र हितों की इस लड़ाई को मजबूत करें।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।