मूसलाधार बारिश के बीच अलर्ट मोड पर प्रशासन तहसीलदार सुशील कुमार भोई ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
July 30th, 2026 | Post by :- | 7 Views
मूसलाधार बारिश के बीच अलर्ट मोड पर प्रशासन तहसीलदार सुशील कुमार भोई ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

✍️लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़

गरियाबंद _गरियाबंद जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है संभावित जनहानि को रोकने के लिए राजस्व विभाग की टीमें लगातार गांव-गांव पहुंचकर कच्चे एवं जर्जर मकानों का निरीक्षण कर रही हैं मैनपुर तहसीलदार सुशील कुमार भोई स्वयं राजस्व विभाग की टीम के साथ संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा ले रहे हैं और जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं इसी बीच मैनपुर विकासखंड के इंदागांव ग्राम पंचायत के मेटपारा में मंगलवार देर रात तेज बारिश के कारण एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया था हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार सुशील कुमार भोई ने राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हालात का जायजा लिया।घायलों का जाना हाल, उपचार की ली जानकारीतहसीलदार सुशील कुमार भोई ने घायल परिजनों के उपचार की जानकारी ली गंभीर रूप से घायल रमेश नागेश सहित अन्य सदस्यों की स्थिति पर अधिकारियों ने नजर रखी उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी हरसंभव मदद करेगा और शासन के नियमानुसार मिलने वाली क्षतिपूर्ति एवं राहत राशि दिलाने की पूरी प्रक्रिया प्राथमिकता से कराई जाएगी।हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसातहसीलदार ने परिवार को आश्वस्त किया कि वे किसी भी प्रकार की चिंता न करें प्रशासन उनके साथ खड़ा है और राहत सामग्री, आवश्यक सहायता तथा अन्य सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए।संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानीलगातार बारिश को देखते हुए राजस्व विभाग की टीमें कच्चे और जर्जर मकानों की पहचान कर रही हैं। जहां खतरा अधिक है, वहां परिवारों को पंचायत भवन एवं सामुदायिक भवनों में सुरक्षित स्थानांतरित किया जा रहा है। जलभराव वाले क्षेत्रों में जेसीबी के माध्यम से पानी निकासी की व्यवस्था भी कराई जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपीलप्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि जर्जर मकानों में रहने से बचें और खतरा महसूस होने पर तत्काल प्रशासन या राजस्व अमले को सूचना दें नदी-नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों और तेज बहाव वाले रास्तों से दूर रहने की भी सलाह दी गई है लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन की सक्रियता से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राजस्व विभाग की टीमें 24 घंटे निगरानी और सहायता के लिए तैयार हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।