जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में गुरुवार को शासन सचिवालय में आरएसएमएमएल के निदेशक मंडल की 424वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में कंपनी की विभिन्न खनन परियोजनाओं, निवेश प्रस्तावों, प्रशासनिक मामलों तथा भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य के खनिज संसाधनों का अधिकतम एवं वैज्ञानिक उपयोग सुनिश्चित करते हुए खनन परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णयों का समय पर अनुपालन सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में निदेशक मंडल ने पिछली (423वीं) बोर्ड बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करने के साथ ही पूर्व में लिए गए निर्णयों पर हुई प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि बोर्ड के निर्णयों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।
बैठक में खान एवं पैट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती अपर्णा अरोड़ा, वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गालरिया एवं आरएसएमएमएल के प्रबंध निदेशक श्री पी रमेश सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


