शहीद-ए-आजम यूथ क्लब द्वारा मनाई गई शहीद भगत सिंह जयंती
September 27th, 2019 | Post by :- | 317 Views

कुरुक्षेत्र, ( सुरेश पाल सिंहमार )    ।     शहीद-ए-आजम यूथ क्लब द्वारा गांव दुनिया माजरा में बनाए जा रहे शहीद स्मारक एवं संग्रहालय स्थल पर शहीद भगत की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहीद चंद्रशेखर आजाद के पड़पौत्र अमित आजाद व कुछ समय में ही सोशल मीडिया पर देशभक्ति की कविताओं से प्रसिद्ध हुई रोनी रमन ने मुख्य रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर शहीद-ए-आजम यूथ क्लब के प्रधान जसबीर गिल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।  अपने संबोधन में अमित आजाद ने कहा कि हमारे लिए सबसे कीमती चीज अपनी जान होती है और उससे भी कीमती जवानी होती है लेकिन भगत सिंह जैसे वीरों ने न अपने जवानी की परवाह की और न ही अपनी जान की परवाह की। आज हमारा फर्ज बनता है कि हम स्वयं भगत सिंह जैसे वीरों के पथ पर चलते हुए समाज को बदलने का कार्य करें। उन्होने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि कद की बात न करके दायित्व की बात करनी चाहिए।

रोनी रमन ने जिस तरीके से भावुक लहजे में देशभक्ति पर अपनी कविता सुनाई तो कार्यक्रम में पहुंचेे लोगों की भी आंखों से पानी छलक गया। रोनी रमन ने आवाज उठाते हुए कहा कि भगत सिंह, सुखदेव या झांसी की रानी को आज तक भी पाठयक्रमों में शामिल नही किया गया है। आज देश विकास के पथ पर जा रहा है लेकिन उस विकास का फायदा क्या है, जब देश की विचारधारा पीछे रह रही है। सरकार को चाहिए कि शहीद भगत सिंह जैसे वीरों को पाठयक्रमों में पढ़ाया जाए।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

इस मौके पर मंच का संचालन दिलबाग सिंह ने किया। जसबीर सिंह ने शहीद स्मारक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गांव दुनिया माजरा में शहीद-ए-आजम यूथ क्लब द्वारा शहीद स्मारक एवं संग्रहालय बनाया जा रहा है। इस स्मारक में जहां शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी, वहीं कुरुक्षेत्र जिले में अब तक शहीद हुए 55 शहीदों की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। स्मारक बनाने के लिए उन्होने लोगों से सहयोग की भी अपील की।

इस मौके पर जहां कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने शहीद भगत सिंह की जीवनी पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान डा. बलवान सिंह, सुधीर ढ़ांडा, ममता सूद, राठौर, सूबे सिंह सुजान व प्रकाश कश्यप ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं से सबको मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी, हुस्न कश्यप, सुमित हिंदूस्तानी, नीमा सिंह, विरेंद्र काजल, रेनू, अशोक कुमार, अक्षय नन्दा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review